खुलेआम विराट ने अनुष्का पर लुटाया प्यार, मैच जिताने के बाद दी फ्लाइंग KISS

29 MAR 2026

Photo: @JioHotstar

विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री

IPL 2026 की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक रोमांचक मुकाबले से हुई. जहां बेंगलुरु ने शानदार जीत दर्ज की.

Photo: PTI

चेज मास्टर के नाम से फेमस विराट कोहली ने 69 रनों की दमदार पारी खेली और मैच जिताने में अहम रोल अदा किया.

Photo: PTI

वहीं स्टैंड्स से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक रिएक्शन तेजी से वायरल हो गया. यह तब हुआ जब मैच के दौरान विराट कोहली ने एक ऐसा कैच छोड़ दिया जो देखने में काफी आसान लग रहा था.

Photo: @JioHotstar

विराट के कैच छोड़ने के दौरान जैसे ही कैमरा स्टैंड्स की तरफ घूमा, अनुष्का शर्मा उस पल पर हंसती हुई नजर आईं.

Photo: @JioHotstar

हालांकि इस कैच ड्रॉप का असर टीम पर नहीं पड़ा, आरसीबी ने ये मैच आसानी से जीत लिया. मैच खत्म होने के बाद अनुष्का ने विराट पर प्यार बरसाया.

Photo: @JioHotstar

जब विराट डगआउट की तरफ लौट रहे थे, तो उन्होंने स्टेडियम में मौजूद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा पर प्यार लुटाया और उन्हें फ्लाइंग किस दी.

Photo: PTI

जवाब, अनुष्का ने भी फ्लाइंग किस के जरिए ही दिया और उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी. दोनों की फोटोज अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Photo: @JioHotstar

Read Next