22 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
70 साल के शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा कपूर के गाने पर लगाए ठुमके
बेटी के गाने पर बाप का ठुमका
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का गाना 'शो मी द ठुमका' ट्रेंड में चल रहा है.
इस गाने का क्रेज फैंस ही क्या श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर पर भी
इस कदर चढ़ा हुआ है कि वो भी नाचने लगे हैं.
श्रद्धा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शक्ति कपूर बेटी के गाने पर नाचते-ठुमका लगाते दिख रहे हैं.
वीडियो में श्रद्धा और शक्ति के बीच मजेदार कन्वर्जेशन भी हो रही है, जिस पर फैंस फिदा हो रहे हैं.
श्रद्धा शक्ति से पूछती हैं,- बापू ठुमका लगा रहे हो? जिसके जवाब में शक्ति कहते हैं- बेटा ठुमका लगाया नहीं मारा जाता है.
इसके बाद दोनों बाप-बेटी जोरदार तरीके से चियर करते हैं, मारो ठुमका...मारो ठुमका.
शक्ति कपूर और श्रद्धा कपूर का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. दोनों की क्यूट कॉन्वरजेशन पर लोग अपना दिल हार रहे हैं.
कमेंट कर फैंस से लेकर सेलेब्स तक शक्ति और श्रद्धा को हद से ज्यादा क्यूट बता रहे हैं.
श्रद्धा की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को रिलीज होगी. एक्ट्रेस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी.
ये भी देखें
5वीं बार पिता बना यूट्यूबर, पहली पत्नी ने दिया बेटा को जन्म, घर में छाईं खुशियां
बुमराह की पत्नी पर चढ़ा धुरंधर फीवर, 'पिंडा' बन क्रिकेटर की खींचीं टांग
'कमरे में गलत तरीके से छुआ' मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट संग हुई गंदी हरकत
धुरंधर ने 'जमील जमाली' को बनाया मॉडल, रैम्प पर पाउट बनाकर दे रहे पोज