बढ़े वजन पर ट्रोल हुआ 'कपिल शर्मा' शो का एक्टर, दुखा दिल, तोड़ी चुप्पी- लोगों से फर्क...

12 AUG 2025

Photo: Instagram @kikusharda

कीकू शारदा एक शानदार एक्टर होने के साथ बेहतरीन कॉमेडियन भी हैं. इन दिनों कीकू 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई दे रहे हैं. 

ट्रोलिंग पर कीकू ने क्या कहा?

Photo: Instagram @kikusharda

कीकू की कॉमिक टाइमिंग और उनके जोक्स फैंस को काफी एंटरटेनिंग लगते हैं. हालांकि, शो में कई बार कीकू के वजन पर भी जोक्स क्रैक किए जाते हैं. 

Photo: Instagram @kikusharda

कीकू शारदा ने अब सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख के यूट्यूब शो में अपनी ट्रोलिंग, करियर और पर्सनल लाइफ पर बात की है. 

Photo: Instagram @kikusharda

कीकू शारदा ने बताया कि उन्हें अक्सर उनके बढ़े वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है. कीकू ने कहा कि वो लोगों की परवाह नहीं करते हैं. उन्हें खुद में काफी कॉन्फिडेंस है. 

Photo: Instagram @kikusharda

कीकू ने आगे ये भी बताया कि कई लोग उन्हें देखकर इंस्पायर होते हैं. एक्टर बोले- एक लड़की थी, जिसका वजन काफी ज्यादा था. वो अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थी. 

Photo: Instagram @kikusharda

लेकिन मेरी परफॉर्मेंस देखकर उसमें कॉन्फिडेंस आया. उसने इस चीज के लिए मुझे थैंक्यू भी बोला था.

Photo: Instagram @kikusharda

कपिल शर्मा शो के बारे में बात करते हुए कीकू शारदा ने कहा कि शो में री-टेक कल्चर नहीं है. एक बार अगर वो स्टेज पर चले गए तो उन्हें फिर शो को आगे ही बढ़ाना होता है. बीच में कोई कट नहीं होता.

Photo: Instagram @kikusharda

वहीं, कपिल और सुनील ग्रोवर की 6 साल तक चली कंट्रोवर्सी पर कीकू शारदा बोले- छोटी-मोटी गलतफहमी हो ही जाती है. लेकिन ऐसी चीजों को ज्यादा अंडरलाइन नहीं करना चाहिए. 

Photo: Instagram @kapilsharma

Read Next