09 Sep 2026
Photo: Instagram/RajanPillai
तारा सुतारिया यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में अपने रोल को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा है.
Photo: Instagram/@tarasutaria
इस क्लिप में तारा एक फ़ोटोग्राफर का कैमरा हटाती हुई दिख रही हैं, जब वह उनके बहुत ज़्यादा करीब आ जाता है.
Photo: Instagram/@tarasutaria
वीडियो में तारा मुंबई में एक स्टोर की ओर जाती हुई दिख रही हैं. उन्होंने पूरी सफेद ड्रेस पहनी है और काले चश्मे लगाए हैं.
Photo: Instagram/RajanPillai
जैसे ही वह एंट्री गेट के पास पहुंचती हैं, फोटोग्राफ़र उन्हें घेर लेते हैं, जबकि उनके स्टाफ के लोग छाते से उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं.
Photo: Instagram/RajanPillai
भीड़ के बीच, एक फोटोग्राफ़र अपने कैमरे के साथ तारा के बहुत करीब आता हुआ दिखता है. इसके बाद एक्ट्रेस स्टोर की ओर बढ़ने से पहले उसके कैमरे को एक तरफ धकेल देती हैं.
Photo: Instagram/RajanPillai
यह वीडियो कई सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्होंने तारा की पर्सनल स्पेस में दखल देने के लिए पैपराज़ी की आलोचना की.
Photo: Instagram/RajanPillai
वहीं कुछ यूजर्स ने तारा के व्यवहार पर भी रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने इस टॉक्सिक फीवर बताया. गौरतलब है कि टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है.
Photo: Instagram/@tarasutaria