4 DEC 2025
Photo: Instagram/@tanyamittalofficial
बिग बॉस 19 के सबसे फेमस कंटेस्टेंट्स में से एक तान्या मित्तल अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बताती आई हैं. जिसपर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा है.
Photo: Instagram/@HotstarReality
बिग बॉस में वह अपने खेल से तो नहीं लेकिन बड़े-बड़े दावों के कारण काफी फेमस हुईं. उनकी अमीरी का बखान सुन घर के बाकी कंटेस्टेंट उनपर हंसने लगते हैं.
Photo: Instagram/@HotstarReality
150 बॉडीगार्ड्स, कई फैक्ट्रियां, लंदन का बिस्किट और ताजमहल के सामने कॉफी पीने वाले बयान पहले से फेमस है. अब उन्होंने एक और नया प्लान शो में बताया है.
Photo: Instagram/@HotstarReality
दरअसल शो की कंटेस्टेंट मालती ने तान्या से बात करते हुए कहा, 'मुझे तुर्किए (Turkey) भी जाना है, मसाज करवाने.' इसके बाद तान्या ने भी अपना प्लान बताया.
Photo: Instagram/@maltichahar
तान्या ने मालती से कहा, 'मैं तुर्किए अपने पति को लेकर जाऊंगी. उसके बालों का हेयर प्लांटेशन करवाने. मैंने पता किया है वहां सबसे अच्छा होता है.'
Photo: Instagram/@HotstarReality
इस पर मालती ने कहा, 'लेकिन पति तुझे गंजा क्यों चाहिए?' इस पर तान्या ने जवाब दिया, 'लड़कों के बाल जल्दी गिर जाते हैं, इसलिए मैंने पूरा इंतजाम करके रखा हुआ है.'
Photo: Instagram/@maltichahar
तान्या ने कहा, 'वहां मैंने पहले से सब पता करके रखा हुआ है, ताकि उसे कोई परेशानी नहीं हो. वो ऐसा फील न करें कि मेरे बाल जा रहे हैं, और ये मुझे छोड़ कर न चले जाए.'
Photo: Instagram/@HotstarReality
जब मालती ने कहा कि ये तो इंडिया में भी हो सकता है. इस पर तान्या ने कहा, हां पता है, लेकिन सबसे बेस्ट तुर्किए में होता है, मैंने डॉक्टर का नंबर भी ले लिया है. मैं बहुत आगे की सोचती हूं.'
Photo: Instagram/@HotstarReality