14 साल बाद क्यों टूटा ऋतिक-सुजैन का रिश्ता? भाई ने तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
1 April 2026
(Photo: Social Media)
ऋतिक-सुजैन पर बोले भाई
सुजैन खान और ऋतिक रोशन एक समय पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे. उन्होंने सालों की डेटिंग के बाद 2000 में शादी रचाई थी.
(Photo: Social Media)
मगर करीब 14 साल बाद 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. कपल के दो बच्चे भी हैं, जिनकी वो साथ मिलकर परवरिश कर रहे हैं.
(Photo: Social Media)
ऋतिक संग सुजैन के तलाक पर अब उनके भाई और एक्टर जायद खान ने अपनी राय सामने रखी है.
(Photo: Instagram @itszayedkhan)
Zoom संग बातचीत में जायद खान ने कहा कि उन्होंने अपनी बहन की शादी बचाने की बहुत कोशिश की थी. लेकिन वो हो नहीं पाया.
(Photo: Instagram @itszayedkhan)
जायद खान बोले- अगर आप किसी ऐसी चीज से चिपके रहते हैं, जो काम नहीं कर रही है, तो स्थिति और भी खराब हो जाती है.
(Photo: Instagram @itszayedkhan)
बता दें कि तलाक के बाद ऋतिक-सुजैन दोनों की लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं. सुजैन, अर्सलान संग रिश्ते में हैं, जबकि ऋतिक, सबा आजाद को डेट कर रहे हैं.
(Video: Instagram @suzkr)
इसपर बात करते हुए जायद खान ने कहा कि वो ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को काफी पसंद करते हैं. साथ ही बहन सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान को अपना भाई जैसा मानते हैं.