ललित मोदी संग रिश्ते पर सुष्मिता ने तोड़ी चुप्पी, 'गोल्ड डिगर' कहने वालों को दिया जवाब 

फोटो: इंस्टाग्राम

5 अगस्त 2023

पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपने अपकमिंग वेब शो 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं. 

'गोल्ड डिगर' कहने वालों को जवाब

अब उन्होंने 'जूम टीवी' से बातचीत करते हुए 'ताली' को लेकर बहुत सारी बातें शेयर की. इसके अलावा उन्होंने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहने वालों को भी जवाब दिया. 

वो कहती हैं- ये अच्छा है कि इस तरह के कमेंट्स मेरे सामने आए और मैं  'गोल्ड डिगर' को परिभाषित कर सकी.

आगे उन्होंने कहा- अपमान तब आपमान होता है, जब आप उसे स्वीकार करते हैं, जो कि मैंने नहीं किया. 

'पर कुछ चीजें होती हैं जिनसे किसी का कुछ मतलब नहीं होता है. मुझे ये कहने की भी जरूरत नहीं है कि इससे किसी का मतलब नहीं है.'

बाकी मैं सभी को बता हूं कि मैं सिंगल हूं और इससे आपका कोई मतलब नहीं है.'

पिछले साल जब इंटरनेट पर ललित मोदी संग सुष्मिता की तस्वीरें वायरल हुईं, तो उन्होंने पोस्ट शेयर करके इस पर रिएक्शन दिया. 

इंटरव्यू में उस पोस्ट पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा- मुझसे इंडस्ट्री के कई लोगों ने कहा कि रिएक्शन देने की जरुरत नहीं है. पर जब मेरी बात है, तो मैं दूंगी जवाब. 

उम्मीद है कि सुष्मिता को लेकर जो लोग तरह-तरह के सवाल कर रहे थे. उन्हें उनका जवाब मिल गया है. एक्ट्रेस की सीरीज 'ताली' 15 अगस्त को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगी. देखना मत भूलिएगा. 

Read Next