ट्रोल्स का मशहूर एक्ट्रेस पर नहीं कोई फर्क, बोली- मेरा जीवन, मेरा ढंग, आप कौन?

28 Nov 2025

Photo: Instagram @officialsurbhic

'नागिन' एक्ट्रेस सुरभि चंदना पर्दे से तो दूर हैं, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लैविश जीती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर ही एक्टिव नजर आती हैं. 

सुरभि का ट्रोल्स को जवाब

Photo: Instagram @officialsurbhic

हाल ही में सुरभि ने ऑनलाइन क्रिटिसिज्म पर बात की. साथ ही ट्रोल्स की बोलती बंद करते हुए कहा- ये मेरा जीवन है, मैं अपने ढंग से जीना पसंद करती हूं. 

Photo: Instagram @officialsurbhic

मुझे अपने गीत गाने पसंद हैं. मैं किसी दूसरे के ताल पर नाचने के लिए राजी नहीं हूं. नाचना होगा तो नाचूंगी. नहीं नाचना होगा तो नहीं नाचूंगी.

Photo: Instagram @officialsurbhic

मैं अपनी मर्जी की मालकिन हूं. जो करना है करूंगी. इसके अलावा मुझे फर्क नहीं पड़ता कि मुझे लोग आखिर क्या कह रहे हैं.

Photo: Instagram @officialsurbhic

बता दें कि सुरभि ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी. करीब 5 साल के संघर्ष के बाद इन्हें 'कुबूल है' में लीड रोल मिला था. 

Photo: Instagram @officialsurbhic

इसके अलावा सुरभि ने टीवी के पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी काम किया है. 'नागिन 5' और 'इश्कबाज' से इन्हें ज्यादा पहचान मिली. 

Photo: Instagram @officialsurbhic

बीते साल सुरभि चंदना ने बॉयफ्रेंड करण शर्मा से शादी की थी. दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में खूब एन्जॉय कर रहे हैं.

Photo: Instagram @officialsurbhic

Read Next