12 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
बिग बॉस 16 फिनाले में पहुंचे सनी देओल-अमीषा पटेल, गदर 2 जोड़ी को देख फैंस खुश
बिग बॉस 16 का फिनाले रविवार शाम हुआ. इस शो में 'गदर 2' के स्टार्स सनी देओल और अमीषा पटेल साथ पहुंचे.
सनी देओल-अमीषा दिखे साथ
ग्रीन और पिंक कलर की साड़ी पहने एक्ट्रेस अमीषा पटेल को देखा गया. अमीषा अपने किरदार सकीना के रूप में पहुंची थीं.
ब्लू डेनिम, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लेजर पहने और ब्लू पगड़ी बांधे 'तारा सिंह' उर्फ सनी देओल को जबरदस्त अंदाज में देखा गया.
सनी देओल और अमीषा पटेल ने पैपराजी को पोज दिया. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
अमीषा और सनी को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. फैंस का कहना है कि 'तारा और सकीना' वापस आ गए.
यूजर्स का कहना है कि वो तारा और अमीषा को ऑनस्क्रीन दोबारा देखने के लिए उत्साहित हैं.
एक फैन ने कमेंट किया, 'पाकिस्तान में उखाड़ने के लिए हैंडपंप बचे हैं?' दूसरे ने लिखा, 'तारा और सकीना आज भी कमाल हैं.'
सनी देओल और अमीषा पटेल साथ में मस्ती करते भी नजर आए. दोनों अपनी फिल्म 'गदर 2' का प्रमोशन करने में लगे हैं.
फिल्म 'गदर 2' इस साल रिलीज होगी. इस फिल्म में सनी और अमीषा के साथ फिल्म के पुराने स्टार्स भी दिखेंगे.
ये भी देखें
इंटीमेट कैसे होते हैं? सीरियल्स छोड़ सिखा रही TV एक्ट्रेस, इंस्टा पर डाले बोल्ड फोटोज
48 की उम्र-3 बच्चों की मां, बिकिनी टॉप में छाई 'बेबी डॉल' सिंगर
रवि किशन ने मटकाई कमर, 'गुड्डू पंडित' ने किया ऐसा काम, छाया Video
Photos: करीना का बिकिनी में टशन, दूसरी बार मां बनी एक्ट्रेस