हवा महल पहुंचे तारा सिंह-सकीना, जयपुर की सड़कों पर मचाया 'गदर', देखकर बेकाबू हुए फैंस

4 अगस्त 2023

फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की जिस फिल्म का इंतजार इस समय हर किसी को है, वो है 'गदर 2'. सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है.

सनी-अमीषा का गदर

इस फिल्म का प्रमोशन सनी देओल और अमीषा पटेल जोर-शोर से कर रहे हैं. हाल ही में दोनों अपने किरदार तारा सिंह और सकीना के रूप में जयपुर के हवा महल पहुंचे.

सनी देओल और अमीषा साथ मिलकर गुरुवार को गुलाबी नगरी जयपुर पहुंचे. यहां उन्होंने पिंक सिटी परकोटे में हवा महल झरोखे का दीदार किया.

अपने पसंदीदा एक्टर को सड़क पर घूमते देख फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान सनी देओल ने अपने मूवी का फेमस डायलॉग 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' बोलकर प्रशंसकों में जोश भर दिया. 

जयपुर के छोटी चौपड़ स्थित हवा महल देखने पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल के लिए सड़के जाम हो गई. तारा सिंह और सकीना के रूप में दोनों एक्टर्स को देख फैंस मानो मदहोश हो गए थे.

हवा महल के बाद सनी देओल और अमीषा पटेल ने जयपुर के कई स्मारकों का भी दीदार किया. साथ ही GT मॉल में जाकर फैंस संग लाइव रूबरू हुए.

फिल्म 'गदर 2' में तारा सिंह और सकीना के बेटे चरणजीत सिंह उर्फ जीते की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. फिल्म में उत्कर्ष शर्मा अपने बचपन के इस रोल को निभाते नजर आने वाले हैं.

फिल्म 'गदर 2', 11 अगस्त को रिलीज हो रही है. इसे डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बनाया है. फैंस इस फिल्म के साथ पुरानी यादों को ताजा करने के लिए बेसब्र हैं.

Read Next