बयानों के चलते ट्रोल होती हैं गोविंदा की पत्नी सुनीता, बोलीं- मैं झूठ नहीं बोल सकती...

23 May 2024

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हो रही हैं. टेलीविजन से लेकर यूट्यूब तक वो छाई रहती हैं.

ट्रोलिंग पर बोलीं सुनीता 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता बातों ही बातों में कुछ ना कुछ ऐसा बोला जाती है, जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी में सवाल उठने लगते हैं.

PHOTO: Screengrab 

गोविंदा की वाइफ होने की वजह से उनका बड़बोलापन कई लोगों पसंद नहीं आता और वो ट्रोल हो जाती हैं.

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता ने अपने यूट्यूब व्लॉग में ट्रोलिंग पर जवाब दिया है. एक फैन ने उनसे पूछा कि आपका टॉक शो कब शुरू होने वाला है.  

PHOTO: Screengrab 

व्लॉग में फैन के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं इंतजार कर रही हूं कि कोई बड़ा आदमी मुझे फाइनेंस करे. मैं अच्छे से सबसे बात करूं.

PHOTO: Screengrab 

आगे उन्होंने कहा कि मुझे हंसते-खेलते लोग चाहिए. मुझे ऐसे लोग नहीं चाहिए कि मैं किसी को कुछ बोल दूं और किसी को बुरा लगे.

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

मैं इतना बिंदास बोलती हूं कि कई लोग मुझे बुरा बोलते हैं. फिर कहते हैं कि आप मेरी प्रेरणा हो. देखो कुछ भी हो जाए, मैं झूठ नहीं बोल सकती. मैं सच बोलती हूं और सच बोलने वाले पसंद हैं. 

PHOTO: Instagram @officialsunitaahuja

Read Next