'किसी के बाप का नहीं पीती', दारू पीने पर ट्रोल सुनीता, दिया करारा जवाब

7 May 2026

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

शराब पर बोलीं सुनीता 

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज और बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं.

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता से पूछा गया कि आपके घर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अपने कह रही हैं कि मेरी फेवरेट जगह दारू की है. पूजा-पाठ भी करती हैं. दारू भी पीती हैं.

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

अभिषेक व्यास के पाडकॉस्ट में उन्होंने कहा कि हां. लाइफ को बैलेंस रखना चाहिए. मैंने साधु का रूप धारण नहीं किया है. 

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता कहती हैं कि मेरा पति है, बच्चे हैं. पूजा पाठ करते हैं. इसका मतलब ये नहीं कि मैं एकदम साधु संत हो गई हूं.

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता कहती हैं कि पूजा पाठ करने का मतलब नहीं है कि मैं कमंडल लेकर बैठ जाऊं. मैं लाइफ को बहुत बैलेंस करके रखती हूं. 

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

उन्होंने कहा कि पूजा पाठ मैं दिन में करती हूं. मैं रोज दारू नहीं पीती हूं. इंसान का शौक भी होता है. अब अपने शौक तो नहीं मारूंगी. 

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

कितने लोग पीठ पीछे पीते हैं. हम बोलकर पीते हैं, तो लोग ट्रोल करते हैं. करें ट्रोल मुझे फर्क नहीं पड़ता है. कोई मुझे पिला रहा है क्या. 

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

सुनीता ने कहा कि किसी के बाप का नहीं पीती हूं. डॉक्टर भी कहते हैं कि दो पेग पीना हार्ट के लिए अच्छा होता है. 

Photo: Instagram @officialsunitaahuja

Read Next