बैंड ऑफ बॉयज से 'अनुपमा' के पति बनने तक, कैसा रहा है सुधांशु पांडे का सफर?

22 अगस्त 2023

फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम

टीवी सीरियल 'अनुपमा' के एक्टर सुधांशु पांडे, 22 अगस्त को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. शो में वनराज का किरदार निभाकर एक्टर को घर-घर में अलग पहचान मिली है.

हैप्पी बर्थडे सुधांशु पांडे!

ऐसे में हम आपको उनके करियर के बारे में बता रहे हैं. सुधांशु पांडे शुरुआत में आर्मी अफसर बनना चाहते थे. हालांकि बाद में उन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाने का फैसला किया.

19 साल की उम्र में सुधांशु पांडे ने मॉडलिंग शुरू की थी. इसके बाद उन्हें पंकज उधास के गाने 'मैखाने' संग अन्य म्यूजिक वीडियोज में देखा गया. इतना ही नहीं सुधांशु खुद भी एक म्यूजिकल बैंड का हिस्सा रहे हैं.

साल 2001 से लेकर 2005 तक सुधांशु 'अ बैंड ऑफ बॉयज' नाम के बैंड का हिस्सा रहे थे. उनका गाना 'गोरी' काफी फेमस हुआ था, जिसे आज भी फैंस पसंद करते हैं. हालांकि सुधांशु पांडे फिल्मों की दुनिया में कुछ अलग करना चाहते थे.

अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ी 420' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें 'दस कहानियां', 'मर्डर 2', 'सिंह इज किंग' समेत कई बड़ी-छोटी फिल्मों में देखा गया. लेकिन सुधांशु को वो पहचान नहीं मिल पाई, जो वो चाहते थे.

साल 2016 में दिए इंटरव्यू में सुधांशु ने कहा था, 'मैं आज भी जिंदगी बदल देने वाले रोल का इंतजार कर रहा हूं.' ये वो समय था जब उन्हें टीवी शो 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में अपने काम के लिए तारीफें मिल रही थीं.

सुधांशु ने 1996 में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्हें 'रिश्ते', 'संजीवनी', 'झांसी की रानी' संग कई शोज में देखा गया. लेकिन साल 2020 में आए सीरियल 'अनुपमा' ने उनकी किस्मत पलट दी.

'अनुपमा' के वनराज बनने के बाद सुधांशु पांडे घर-घर में पहचान जाने लगे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस शो की वजह से उन्हें समझ आया कि टेलीविजन आपको कितना फेमस बना सकता है.

Read Next