4 JAN 2026
Photo: Screengrab
मशहूर एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर सुधा चंद्रन का एक वीडियो सामने आया है, जहां वो पब्लिकली अजीब हरकतें करती दिख रही हैं.
Photo: Screengrab
सुधा का ये वीडियो एक जगराते का बताया जा रहा है, जहां वो माता के भजन में मग्न दिखाई दे रही हैं.
Photo: Screengrab
सुधा भक्ति में सराबोर नाचतीं-झूमती इतनी ऑब्सेस्ड हो गईं कि वो अजीब सा बिहेव करती दिखीं. वहां मौजूद लोग उन्हें संभालते दिखे.
Photo: Instagram @Instantbollywood
सुधा कभी शेर की तरह दहाड़तीं तो कभी गुर्राते हुए काटने का अंदाज दिखाती दिखीं. वो कभी रोने बिलखने लगतीं, तो कभी हंसने लगतीं.
Photo: Screengrab
एक महिला ने उन्हें जकड़ के पकड़ा हुआ था. वहां मौजूद एक शख्स बार बार उनके सिर पर हाथ फेरकर उन्हें शांत कराने की कोशिश करता दिखा.
Photo: Screengrab
सुधा का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें इस तरह से बिहेव करते देख चिंता जाहिर कर रहे हैं और लिख रहे हैं- काश सब ठीक हो.
Photo: Screengrab
वहीं कुछ का ये भी कहना है कि हो सकता है ये वीडियो शूटिंग सेट का हो, जो अब वायरल हो रहा है.
Photo: Screengrab