दर्द में स्मृति मंधाना, पलाश संग शादी से पहले बीमार पड़े पिता, संगीत में बेटी संग किया था डांस

24 NOV 2025

Photo: Instagram @smriti_mandhana

क्रिकेटर स्मृति मंधाना 23 नवंबर को म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की दुल्हनिया बनने वाली थीं. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

टली स्मृति-पलाश की शादी

Photo: Instagram @smriti_mandhana

शादी से पहले स्मृति के पिता को माइनर हार्ट अटैक आया. उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से स्मृति-पलाश की शादी पोस्टपोन कर दी गई है.

Photo: Social Media

कपल के प्री-वेडिंग फंक्शंस के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं. फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन आखिर वक्त में सब बिगड़ गया.

Photo: Instagram @smriti_mandhana

दोनों ही फैमिली के लिए ये मुश्किल पल है. फैंस ने स्मृति के पिता के जल्द रिकवर होने की दुआ की है. सोशल मीडिया पर स्मृति का उनके पिता संग डांस करते हुए वीडियो सामने आया है.

Photo: Instagram @smriti_mandhana

ये वीडियो संगीत का है. जहां स्टेज पर स्मृति ने अपनी फैमिली संग देसी गर्ल गाने पर डांस किया. उनके पापा बेटी के साथ खुशी से झूमते हुए दिखे.

Photo: Instagram @beat2beatstudio

चारों तरफ खुशियों का माहौल था. स्मृति और उनकी पूरी फैमिली जश्न में डूबी दिखी. लेकिन किसे पता था कि वेडिंग फंक्शन के बीच स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो जाएगी.

Photo: Instagram @beat2beatstudio

जानकारी के मुताबिक, स्मृति के पिता डॉक्टरों की निगरानी में हैं. इस टेंशन के बीच कपल की शादी कब होगी, इसका अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है.

Photo: Instagram @beat2beatstudio

स्मृति के मैनेजर ने बताया कि क्रिकेटर अपने पिता के काफी करीब हैं. उन्होंने पिता के ठीक नहीं होने तक शादी को पोस्टपोन करने का फैसला किया है.

Photo: Instagram @smriti_mandhana

Read Next