'ऑस्कर दे दो..', धुरंधर में अक्षय खन्ना के स्वैग की फैन हुईं स्मृति ईरानी, की तारीफ

16 DEC 2025

Photo: Instagram @akshaye_khanna_

फिल्मी गलियारों में इस वक्त किसी की चर्चा है, तो वो धुरंधर के स्टार अक्षय खन्ना हैं. सोशल मीडिया पर उनका स्वैग छाया हुआ है.

अक्षय खन्ना की तारीफ हुई

Photo: Instagram @akshaye_khanna_

धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार में जो ऑरा वो लाए हैं, उसे मिस करना भूल होगी. fa9la गाने पर उनका डांस इंस्टा पर ट्रेंड कर रहा है.

Photo: Instagram @akshaye_khanna_

हर कोई अक्षय की तारीफों के पुल बांध रहा है. सेलेब्स ने भी एक्टर के काम की सराहना की है. इस फेहरिस्त में स्मृति ईरानी भी शामिल हो गई हैं.

Photo: Instagram @smritiiraniofficial

उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अक्षय की फिल्म तीस मार खान का एक फनी क्लिप शेयर किया है. जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार भी नजर आते हैं.

Photo: Instagram @smritiiraniofficial

पोस्ट में स्मृति ने लिखा- जब अक्षय खन्ना ने सारी उम्मीदों से बेहतर परफॉर्म किया हो. और आप भी चिल्लाकर कहना चाहें- ऑस्कर दे दो.

Photo: Instagram @smritiiraniofficial

इससे पहले भी स्मृति ने फिल्म धुरंधर की तारीफ में लंबा चौड़ा पोस्ट किया था. आदित्य धर के निर्देशन और उनकी रिसर्च को सराहा था.

Photo: Instagram @smritiiraniofficial

बात करें फिल्म धुरंधर के कलेक्शन की तो, इसने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई हुई है. मूवी जल्द 400 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है.

Photo: Instagram @akshaye_khanna_

मल्टीस्टारर फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन भी अहम रोल में थे. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना की रही.

Photo: Instagram @akshaye_khanna_

Read Next