गिले शिकवे हुए खत्म, नेहा कक्कड़ संग बहन ने मनाई राखी, महीनों बाद दिखीं साथ

09 Aug 2025

Photo: Instagram @sonukakkarofficial

बॉलीवुड में आज हर बड़ा सितारा रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मना रहा है. इंस्टाग्राम पर सभी अपनी राखी की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं.

कक्कड़ सिबलिंग्स ने मनाई राखी

Photo: Instagram @sonukakkarofficial

बॉलीवुड के कक्कड़ सिबलिंग्स नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और सोनू कक्कड़ ने भी साथ रक्षाबंधन मनाया. इस दौरान तीनों साथ हंसी-खुशी नजर आए. 

Photo: Instagram @sonukakkarofficial

तीनों भाई-बहन ने अपने माता-पिता के साथ कई सारे पोज भी दिए. टोनी और सोनू ने राखी के मौके पर एक-दूसरे के साथ व्हाइट कपड़ों में ट्विनिंग की. वहीं नेहा ग्रीन कुर्ती में खूबसूरत दिखीं.

Photo: Instagram @nehakakkar

सोनू ने नेहा और टोनी संग मिलकर राखी का त्योहार भी मनाया है, जिसे देखकर फैंस खुश हैं. वो उनकी फोटोज में लिख रहे हैं कि उन्हें तीनों टैलेंटेड सिंगर्स को साथ देखकर खुशी हुई.

Photo: Instagram @nehakakkar

बता दें कि मार्च में नेहा कक्कड़ संग मेलबर्न कॉन्सर्ट के दौरान हुई कॉन्ट्रोवर्सी के बाद सोनू कक्कड़ ने X (पहले ट्विटर) पर लिखा था कि वो अब दो टैलेंटेड सुपरस्टार नेहा और टोनी कक्कड़ की बहन नहीं हैं.

Photo: Instagram @sonukakkarofficial

सोनू का कहना था कि उनका ये फैसला गहरे मानसिक दर्द से निकला है जिससे वो बेहद निराश भी हैं. हालांकि इसके कुछ ही समय बाद वो अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पार्टी में नजर आईं.

Photo: Instagram @nehakakkar

जहां टोनी और नेहा भी शामिल थे. तीनों भाई- बहन इस दौरान एकसाथ बेहद खुश दिखे थे जिससे अंदाजा लगाया गया कि उनके बीच अब सबकुछ ठीक हो चुका है. 

Photo: Instagram @nehakakkar

Read Next