28 Sep 2025
Photo: Instagram @shraddhakapoor
आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'थामा' का ट्रेलर ऑफिशियली सामने आ चुका है.
Photo: Instagramv @maddockfilms
ट्रेलर में आयुष्मान का खुंखार वैम्पायर वाला अवतार फैंस को पसंद आ रहा है. ट्रेलर लॉन्च से पहले मुंबई में एक इवेंट भी रखा गया, जहां 'मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स' की पूरी टीम साथ आई.
Photo: Instagramv @maddockfilms
इस इवेंट में 'स्त्री' यानी श्रद्धा कपूर भी शामिल थीं. यहां एक्ट्रेस ने 'थामा' मूवी को लेकर कई सारी बातें कीं. लेकिन साथ ही फैंस को एक ऐसा सरप्राइज भी दिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.
Photo: Instagramv @maddockfilms
श्रद्धा ने ऐलान किया है कि 'स्त्री' की कहानी पर मैडॉक फिल्म्स एक एनिमेटेड फिल्म बनाएगा, जो 'स्त्री 3' की रिलीज से पहले थिएटर्स में रिलीज होगी.
Photo: Instagramv @shraddhakapoor
श्रद्धा ने कहा, 'प्रोड्यूसर दिनेश विजन सचमुच एक दूरदर्शी फिल्ममेकर हैं. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स छोटी स्त्री नाम की एक एनिमेटेड फिल्म लेकर आएगा जो थिएटर्स में रिलीज होगी.'
Photo: Instagramv @shraddhakapoor
'ये सभी बच्चों और फैमिली के लिए फिल्म होने वाली है. ये इंडिया के लिए सबसे एक्साइटिंग टाइम है जहां एनिमेटेड फिल्में हर तरफ से निकलकर सामने आ रही है. इस यूनिवर्स का हिस्सा बनना बहुत शानदार है.'
Photo: Instagramv @shraddhakapoor
श्रद्धा के बाद प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने भी 'छोटी स्त्री' फिल्म के बारे में बताया कि ये फिल्म 'स्त्री 3' से छह महीने पहले रिलीज होगी. इसका क्लाइमैक्स एनिमेशन से लाइव एक्शन की तरफ आगे बढे़गा, जो आगे जाकर 'स्त्री 3' से जुड़ेगा.
Photo: Instagramv @maddockfilms
'स्त्री 2' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक थी. इसे फैंस का काफी प्यार मिला था. अब इसी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'थामा' आ रही है जो 21 अक्टूबर के दिन रिलीज होगी.
Photo: Instagramv @shraddhakapoor