बेटे की खातिर शोबिज से दूर एक्ट्रेस, छोटे-मोटे काम से कर रही गुजारा! नहीं करना चाहती कमबैक

6 APRIL 2026

Photo: Instagram @shireenmirza

नेचर कोट्स इन हिंदी 

ये हैं मोहब्बतें शो फेम एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा बेटे हमजा की मां बनने के बाद लंबे समय से टीवी की दुनिया से गायब हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि वो कब वापसी करने वाली हैं. 

Photo: Instagram @shireenmirza

दिव्यांका त्रिपाठी की गोद भराई सेरेमनी में शामिल हुईं शिरिन ने टेली मसाला से कहा कि- सच कहूं तो बहुत लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं कमबैक कब कर रही हूं. 

Photo: Instagram @shireenmirza

लेकिन मुझे मां बनने के बाद एहसास हुआ कि कुछ वक्त बच्चे को देना बहुत जरूरी होता है. खासतौर से मां का समय बच्चे को चाहिए ही. 

Photo: Instagram @shireenmirza

मुझे कई ऑफर्स मिलते हैं, कॉल्स आते हैं लेकिन मैं फुल फ्लेज रोल नहीं करना चाहती. बाकी मैं शॉर्ट सीरीज या छोटा-मोटा काम करती रहती हूं. 

Photo: Instagram @shireenmirza

पर मुझे लगता है कि एक साल तो बच्चे को देना चाहिए, इसके बाद क्या पता मैं बहुत अच्छी किसी चीज के साथ कमबैक मारूं. 

Photo: Instagram @shireenmirza

मां बनने के बाद की जिंदगी में आए बदलाव पर बात करते हुए शिरीन ने कहा- बहुत बदलाव आए हैं. मैं सब्र की मूरत बन चुकी हूं.

Photo: Instagram @shireenmirza

मैंने रिएक्ट करना बंद कर दिया है. अब मैं बहुत कुछ देख चुकी हूं तो लगता है मेरी लाइफ न्यूट्रल हो गई है. मुझे ये बहुत अच्छा लगता है. 

Photo: Instagram @shireenmirza

शिरीन ने कहा- पहले मैं बहुत टेंशन ले लेती थी, मतलब मेरा बच्चा खांसता भी था तो मैं परेशान हो जाती थी. लेकिन धीरे धीरे समझ आया कि शांति से सब काम हो सकते हैं. 

Photo: Instagram @shireenmirza

Read Next