जब ऐश्वर्या राय की बेटी बनी थीं 'धुरंधर' की यलीना, ऑनस्क्रीन दिखा खूबसूरत बॉन्ड

9 April 2026

Photo: Screengrab

 ऐश्वर्या-सारा का बॉन्ड 

आदित्य धर की 'धुरंधर' में 20 साल की सारा अर्जुन ने पावरफुल एक्टिंग की है. फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह की पत्नी का रोल अदा किया है. 

Photo: Instagram @saraarjunn

बड़े पर्दे पर सारा और रणवीर की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. पर क्या आप जानते हैं कि सारा का बॉलीवुड मूवीज से पुराना कनेक्शन रहा है.

Photo: Instagram @saraarjunn

'धुरंधर' से पहले सारा अर्जुन, ऐश्वर्या राय और इरफान खान स्टारर फिल्म 'जज्बा' में नजर आई थीं. 

Photo: Screengrab

फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या की बेटी का किरदार निभाया था. ऐश्वर्या की बेटी के रोल में उन्हें खूब पसंद किया गया. 

Photo: Social Media

सोशल मीडिया पर फिल्म का एक सीन काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो कार में बैठकर मां बनीं ऐश्वर्या से बात करती दिख रही हैं.

Photo: Social Media

फैन्स अपनी फेवरेट एक्ट्रेसेस को साथ देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उनके काम की सराहना हो रही है.

Video: Social Media

एक फैन ने कहा कि सारा कितनी क्यूट लग रही हैं. कई ने लिखा दोनों का बॉन्ड काफी रियल दिख रहा है. 

Photo: Social Media

फिल्म 'जज्बा' 2015 में रिलीज हुई थी. 'जज्बा' के बाद वो ऐश्वर्या के साथ 'पोन्नियिन सेल्वन' में भी नजर आई थीं.

Photo: Social Media

Read Next