ह‍िजाब पहनने से बाल गंदे नहीं होते? सना खान ने बताया, मगर कर दी गलती

9 APRIL 2026

Photo: Instagram @sanakhaan21

सना पर निशाना

शोबिज की दुनिया को अलविदा कह एक्ट्रेस सना खान धर्म की राह पर चल रही हैं. कभी ग्लैमरस लाइफ जीने वालीं सना अब हिजाब और बुर्के में रहती हैं.

Photo: Instagram @sanakhaan21

एक्ट्रेस अक्सर लोगों के धर्म और दीन से जुड़े डाउट्स को क्लियर करती हैं. उनसे जब पूछा गया कि हिजाब पहनने से बाल गंदे नहीं होते क्या?

Photo: Instagram @sanakhaan21

तो सना ने बताया कि- अगर आप गंदे इंसान हो, आपके अंदर सफाई या हाइजीन नहीं है और आपने हिजाब नहीं भी पहना हो, तो भी आपके बाल गंदे होंगे ही.

Photo: Instagram @sanakhaan21

पर कहते हैं न कि- साफ सुथरा रहना भी इस्लाम का एक हिस्सा है. अगर आप दिन में पांच वक्त नमाज पढ़ते हो, अल्लाह के आगे झुकते हो तो आप उस वक्त कुछ भी नहीं पहन सकते.   

Photo: Instagram @sanakhaan21

बदबूदार नहीं हो सकते. आपका साफ-सुथरा होना जरूरी है. आपको अंदर से लेकर बाहरी तौर पर पूरी तरह से क्लीन रहना जरूरी है. 

Photo: Instagram @sanakhaan21

सना ने इसी के साथ रिवील किया कि- हम भी अच्छा शैम्पू-कंडीशनर इस्तेमाल करते हैं. अपने बालों को ब्लो-ड्राय करते हैं. हम हेयर कलर करते हैं, हेयर कट लेते हैं.

Photo: Instagram @sanakhaan21

इसके बाद सना अपने इस खुलासे को लेकर ट्रोल होने लगीं. यूजर्स ने कहा कि- सना हिजाब पहनती हैं पर बाल कटवाती हैं, कलर कराती हैं, जबकि हमें बताया गया है कि ये सब इस्लाम में हराम है.

Photo: Instagram @sanakhaan21

वहीं कई और ने कहा कि- ये लोग अपने हिसाब से नियम बनाते हैं, और लोगों को बहलाते हैं. ऐसे तो कुरान में बहुत कुछ लिखा है जो कोई फॉलो नहीं करता.

Photo: Instagram @sanakhaan21

सना ने हाल ही में बताया था कि वो मदरसा में एडमिशन ले चुकी हैं ताकि इस्लाम को और बारिकी से पढ़ सकें. इसके लिए भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

Photo: Instagram @sanakhaan21

Read Next