ऋतिक संग दिखीं साक्षी धोनी, सेट पर हुई थी मुलाकात, नो मेकअप लुक में दिया पोज

11 DEC 2025

Photo: Instagram @sakshisingh_r

इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टा पर अपनी थ्रोबैक फोटो पोस्ट की है. इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन भी नजर आते हैं.

ऋतिक संग दिखीं साक्षी

Photo: Instagram @sakshisingh_r

साक्षी ने इंस्टा पर अपनी साल 2000-2006 की फोटोज को पोस्ट किया है. यंग डेज की इन फोटोज में वो क्यूट लगीं.

Photo: Instagram @sakshisingh_r

साक्षी के साथ उनकी करीबी दोस्त नजर आ रही हैं. लेकिन इनमें एक तस्वीर ऐसी है जिसे देख लोगों का दिल खुश हो गया है.

Photo: Instagram @sakshisingh_r

तस्वीर में वो बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन संग नजर आती हैं. फिल्म कृष की शूटिंग के दौरान की ये फोटो है.

Photo: Instagram @sakshisingh_r

फोटो के बैकग्राउंड में सीनिक व्यू दिखता है. साक्षी और ऋतिक के साथ फ्रेम में एक लेडी और है. वो साक्षी की दोस्त हैं.

Photo: Instagram @sakshisingh_r

साक्षी तस्वीर में नो मेकअप लुक में नजर आती हैं. फैंस ने उन्हें नेचुरल ब्यूटी कहा है. साक्षी तब भी क्यूट लगती थीं और आज भी क्यूट लगती हैं.

Photo: Instagram @sakshisingh_r

कुछ यूजर्स ने साक्षी को टाइमलेस ब्यूटी कहा है. साक्षी धोनी और ऋतिक को एक फ्रेम में देखकर फैंस भी खुश हो रहे हैं.

Photo: Instagram @sakshisingh_r

ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनकी पिछली रिलीज वॉर 2 थी. उनकी फिल्म कृष 4 को 2027 में रिलीज किया जाएगा.

Photo: Instagram @hrithikroshan

Read Next