मोहित सूरी के मुरीद हुए शाहरुख खान, 'सैयारा' के इस फैसले को बताया था सबसे सही

28 Mar 2026

Photo: Instagram @ahaanpanday

'सैयारा' का दीवानापन

बॉलीवुड को साल 2025 में एक बड़ा सरप्राइज फिल्म 'सैयारा' से मिला था. इस रोमांटिक फिल्म ने कई लोगों के दिल को छुआ. 

Photo: IMDb

'सैयारा' ने दो न्यूकमर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया था. डायरेक्टर मोहित सूरी की भी बड़ी तारीफ हुई थी, जो काफी समय बाद एक बड़ी हिट दे पाए थे. 

Photo: Instagram @mohitsuri

मोहित सूरी ने 'सैयारा' की प्रमोशन के दौरान अहान और अनीत को भी मीडिया से दूर रखा था. कई लोगों को उनकी ये स्ट्रैटेजी समझ नहीं आई थी.

Photo: IMDb

मगर इंडस्ट्री में शाहरुख खान ने मोहित के प्लान की तारीफ की थी. हाल ही में वैराइटी को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर ने अहान-अनीत को प्रमोशन से दूर रखने पर बात की.

Photo: Instagram @iamsrk

मोहित ने कहा, 'अहान-अनीत अपना काम तो कर रहे थे, लेकिन रेगुलर इंटरव्यू, मार्केटिंग और बाकी सारी चीजें नहीं कर रहे थे. ये कोई पीआर स्टंट नहीं था.'

Photo: IMDb

'द ग्रेट शाहरुख खान साहब जब सिद्धार्थ आनंद की दिवाली पार्टी में मुझसे मिले, तो उन्होंने कहा कि ये सबसे अच्छी चीज है जो हमने की. क्योंकि हमने फिल्म में बड़े स्टार नहीं रखे थे, इसलिए हमने पूरा ध्यान अच्छा म्यूजिक बनाने पर लगाया.' 

Photo: Instagram @iamsrk

मोहित ने आगे कहा, 'हमने म्यूजिक को प्रमोट करने पर ज्यादा समय और पैसा खर्च किया. हमने वैसा नहीं किया जैसा बाकी लोग करते हैं — इंटरव्यू देना या एक्टर्स को बाहर भेजकर प्रमोट करवाना.'

Photo: Instagram @ahaanpanday

मोहित सूरी बताते हैं कि 'सैयारा' के लिए उनका प्लान आखिर में कामयाब रहा. उन्होंने जैसा सोचा, वैसा हुआ और अंत में सब रियल और सही गया. 

Photo: Instagram @ahaanpanday

Read Next