6 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
बिजी पति से परेशान 'अनुपमा', शादी की सालगिरह पर भी करते दिखे काम
टीवी की अनुपमा यानी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं. ऐसे में उन्होंने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है.
'अनुपमा' की शादी को हुए 10 साल
रुपाली ने अपने पति आश्विन के वर्मा के साथ बनाया एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में रुपाली गांगुली अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट करना चाहती हैं, लेकिन उनके पति बिजी हैं.
पति के काम पर लगे रहने की आदत से परेशान होकर रुपाली गाना गा रही हैं. दोनों को केक खाते भी देखा जा सकता है.
रुपाली और आश्विन की शादी को 10 साल हो गए हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने बताया है कि दोनों का साथ 22 साल पुराना है.
दोनों का एक बेटा भी है, जिसे वो दिल और जान से चाहते हैं. बेटे का नाम रुद्राक्ष है.
रुपाली ने पति आश्विन को उनके सपोर्ट के लिए शुक्रिया भी कहा है. वो कहती हैं कि जितना आश्विन ने उनके लिए किया है, कोई पति नहीं करता.
इससे पहले रुपाली, पति आश्विन को अपना रियल लाइफ अनुज कपाड़िया भी बता चुकी हैं.
कपल की केमिस्ट्री और मस्ती को फैंस काफी पसंद करते हैं.
ये भी देखें
हनीमून पर एक्ट्रेस, क्रूज पर पति की बांहों में हुई रोमांटिक, छाई केमिस्ट्री
अक्षय संग गाना करके छाईं, अब टाइगर श्रॉफ संग ठुमके लगाएंगी अक्षरा सिंह? सेट से सामने आई Video
रामानंद सागर की परपोती बिकिनी में छाईं, ग्लैमरस लुक पर घायल फैंस
बिकिनी टॉप में एक्ट्रेस, बोल्डनेस से ढाया कहर, फैंस बोले- Ufff...