'सांप ब‍िच्छू डाले हैं तुम पर, थोड़ा रोना-धोना तो करो', ऐसे खतरों से खेली हसीना

30 OCT 2025

Photo: Instagram @ridhimapandit

रिद्धिमा पंडित खतरों के खिलाड़ी शो में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं, और सेकेंड रनर-अप रह चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने एक्सपीरियंस को याद किया. 

रिद्धिमा को नहीं लगा था डर

Photo: Instagram @ridhimapandit

हिंदी रश से रिद्धिमा ने कहा कि- मुझे खुद पर बहुत गर्व है कि मैंने उस शो में हिस्सा लिया. मैं आखिर तक जांबाज की तरह खेली हूं. बाकी लड़कियों से कम्पेयर करूं तो मैं सबसे स्ट्रॉन्ग थी. 

Photo: Instagram @ridhimapandit

मुझे शो में जाने के पहले मेरी बहन ने कहा था कि ये तो 2 एपिसोड में ही बाहर आ जाएगी. तो मैं लड़ी थी उससे कि कम से कम 6 एपिसोड्स तक तो रहूंगी. 

Photo: Instagram @ridhimapandit

रिद्धिमा ने आगे बताया कि- मुझसे प्रोड्यूसर ने आकर कहा था कि बेटा ये रिएलिटी शो है तो थोड़ा चीखना चिल्लाना होता है ना. हम तुम पर सांप-बिच्छू डाल रहे हैं और तुम चुपचाप बैठी हो. 

Photo: Instagram @ridhimapandit

मैं रोती थी उस वक्त लेकिन मेरा रोना दिखता नहीं था, मैंने पैसे लिए हैं शो में आने के लिए तो खुद का बेवकूफ तो नहीं बना सकती थी. टास्क तो करूंगी ही.

Photo: Instagram @ridhimapandit

आज तक मुझसे एक सवाल पूछा जाता है कि क्या वो सांप-चूहे-बिच्छू असली थे? तो मैं बताती हूं कि हां वो थे. काटे भी थे. मुझे कॉकरोच ने बहुत काटा था. मुझे स्टेरॉइड के इंजेक्शन्स लेने पड़े थे. 

Photo: Instagram @ridhimapandit

मुझे हाथ बांधकर पानी में डाला गया था, आधी रात में, 1 डिग्री का टेम्परेचर था. अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो जाती है. मुझे वहां जाकर बहुत कुछ रियलाइज हुआ. 

Photo: Instagram @ridhimapandit

मैं भी रोती थी लेकिन बाकियों की तरह दिखाकर नहीं कि ये क्या है, वो क्या है, भाई शो में आए हो, पैसे लिए हैं, तो पता तो है कि ये होना है. तो काम तो करना है. 

Photo: Instagram @ridhimapandit

रिद्धिमा ने बताया कि उन्हें एहसास हुआ कि वो पानी में कमजोर पड़ जाती हैं. वहां उनकी सांस अटक जाती थी, हाथ-पांव फूल जाते थे. पूरे शो में उन्होंने उसी टास्क को मना किया था. 

Photo: Instagram @ridhimapandit

Read Next