रवि किशन ने पैपराजी संग मटकाई कमर, 'मुन्ना भैया'- 'गुड्डू पंडित' ने किया ऐसा काम, Viral हुआ वीडियो

17 Aug 2026

(Photo: Instagram @ravikishann)

रवि किशन का वायरल VIDEO

एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन सोशल मीडिया के नए मीम किंग बन चुके हैं. रवि किशन के डायलॉग्स से लेकर उनके डांस स्टेप्स तक इंटरनेट पर छाए रहते हैं. 

(Photo: Instagram @ravikishann) 

अब रवि किशन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

(Photo: Instagram @ravikishann)

रवि किशन पैपराजी के साथ अपने वायरल डांस स्टेप्स को री-क्रिएट करते हुए नजर आए. उन्होंने पैपराजी को गले भी लगाया. 

(Video: Social Media)

रवि किशन जब पैपराजी के साथ डांस कर रहे थे, तब वहीं उनके पीछे फिल्म 'मिर्जापुर' के एक्टर दिव्येंदु और अली फजल भी मस्तीभरे अंदाज में उनके डांस स्टेप्स को फॉलो करते नजर आए.

(Video: Social Media)

रवि किशन ने जब पीछे मुड़कर देखा तो दिव्येंदु और अली फजल को उन्हें कॉपी करता देख उनकी हंसी छूट गई. तीनों  स्टार्स साथ में हंसते और मुस्कुराते नजर आए.

(Photo: Instagram Screengrab) 

फिल्म 'मिर्जापुर' में दिव्येंदु ने मुन्ना भैया और अली फजल ने गुड्डू पंडित का रोल प्ले किया है. फिल्म में रवि किशन का भी अहम किरदार है. 

(Photo: Instagram Screengrab) 

बता दें कि 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. तो आप तैयार हैं ना मिर्जापुर के भौकाल के लिए?

(Photo: Instagram @ravikishann) 

Read Next