4 FEB 2026
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी कब है, इंटरनेट पर ये बड़ा सवाल है. फरवरी में कपल के एक होने की चर्चा है.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
बीते दिनों अटकलें थीं कि रश्मिका-विजय 2 फरवरी को उदयपुर में शादी कर रहे हैं. लेकिन ये खबर गलत साबित हुई.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
अब नई जानकारी के मुताबिक, कपल की ग्रैंड वेडिंग 26 फरवरी को होगी. रश्मिका के लेटेस्ट वीडियो में रिएक्शन ने इस बात को और कंफर्म कर दिया है.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. पैप्स ने रश्मिका से मास्क हटाकर फोटो क्लिक कराने को कहा.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
एक्ट्रेस ने प्यार से उनकी बात मानी और पोज देने लगीं. फैंस से भी वो मिलीं, तभी पैपराजी ने रश्मिका को बधाई दी.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
एक्ट्रेस ने हैरानी जताते हुए कहा किस बात की बधाई? तब पैपराजी ने कहा- शादी की, 26 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
ये सुनकर रश्मिका ने ना ही इससे इनकार किया और ना ही हामी भरी. एक्ट्रेस ने पैप्स को करेक्ट तक नहीं किया.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna
वो हल्का सा मुस्कुराईं और वहां से चली गईं. रश्मिका का पोलाइट जेस्चर देखकर यूजर्स का दावा है कि वो 26 फरवरी को ही शादी कर रही हैं.
Photo: Instagram @rashmika_mandanna