शादी के बाद रश्मिका का पहला जन्मदिन, रोमांटिक हुए पति विजय देवरकोंडा, शेयर किया खास पोस्ट

05 Apr 2026

Photo: ITG

रश्मिका का जन्मदिन

रश्मिका मंदाना आज 5 अप्रैल को 30 साल की हो गई हैं. शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन भी है, जो इसे और भी खास बनाता है. 

Photo: Instagram @rashmikamandanna

रश्मिका अपना पहला जन्मदिन विजय देवरकोंडा की पत्नी बनकर सेलिब्रेट कर रही हैं. इस दिन को एक्टर भी पूरी तरह खास बनाने की कोशिश करेंगे. 

Photo: Yogen Shah

पत्नी रश्मिका के जन्मदिन पर विजय ने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर की है, जो उन दोनों की आने वाली फिल्म 'रणबाली' से है. इसमें रश्मिका का लुक दिखाई देता है.

Photo: Instagram @rashmikamandanna

'रणबाली' में रश्मिका जयम्मा के रोल में दिखेंगी, जो विजय के किरदार की पत्नी है. विजय ने अपनी फिल्म का एक BTS वीडियो शेयर किया, जिसमें रश्मिका अपने किरदार में ढलती हुईं दिख रही हैं.

Photo: Social Media

वीडियो के कैप्शन में विजय ने लिखा है, 'आई लव यू जयम्मा.' एक्टर की पोस्ट को रश्मिका ने भी शेयर किया और अपना प्यार जाहिर किया. 

Video: Instagram @thedevarkonda

फिल्म रणबाली में विजय-रश्मिका सालों बाद साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले दोनों ने डियर कॉमरेड में साथ काम किया था, जो साल 2019 में आई थी. 

Photo: Instagram @thedevarkonda

रणबाली के अलावा, रश्मिका दो और फिल्मों में दिखेंगी. एक्ट्रेस की तेलुगू फिल्म मायसा और बॉलीवुड की कॉकटेल 2 इसी साल रिलीज होनी हैं.

Photo: Instagram @rashmikamandanna

Read Next