प्रॉपर्टी बेच वैष्णो देवी में बस जाना चाहती थीं रश्मि, कैसे बदले हालात? हुआ 'पुनर्जन्म'

9 MAR 2025

Photo: Instagram @imrashamidesai

फूट-फूट कर रोईं रश्मि

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई जिंदगी में बेहद बुरे दौर से गुजरी हैं. एक बार उन्होंने सब कुछ बेचकर वैष्णो देवी में बस जाने का मन बना लिया था. 

Photo: Instagram @imrashamidesai

रश्मि ने अपने ही पॉडकास्ट में इसका जिक्र किया और बताया कि उसके बाद उनकी जिंदगी कैसे बदली, माता रानी की बदौलत उनका दूसरा जन्म हुआ. 

Photo: Instagram @imrashamidesai

रश्मि बोलीं- मैं वैष्णो देवी का अपना किस्सा बताती हूं, जब मैं अपनी जिंदगी से हताश थी तो वहां गई थी. ये 2018 की बात है. 

Photo: Instagram @imrashamidesai

मैंने सोचा था कि अब मैं वापस मुंबई नहीं जाऊंगी, गई तो पूरी प्रॉपर्टी बेच दूंगी. भले ही मुझे वहां पर सेवा में लग जाना पड़े कोई बात नहीं. 

Photo: Instagram @imrashamidesai

दो टाइम का खाना, अच्छी नींद और ढकने के लिए पांच कपड़े, बस इतना ही चाहिए. इतने में ही गुजारा कर लूंगी. 

Photo: Instagram @imrashamidesai

वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दौर था. उस दौरान मेरे पास घर भी नहीं था. तो मैं वहां नंगे पैर पहुंचीं, जितने कंकड़ पत्थर चुभने थे ना उसकी भी तकलीफ महसूस नहीं हो रही थी. 

Photo: Instagram @imrashamidesai

मैं उतनी तकलीफ से गई थी. मेरे पास काम तक नहीं था. जब मैं ऊपर गई दर्शन किया उसके बाद मैं वहां महंत जी से मिली. 

Photo: Instagram @imrashamidesai

रश्मि ने आगे कहा कि- मैं उनके सामने रोई हूं. उन्होंने पूछा- क्या तकलीफ है. मैंने बताया कि मैं सब बेच के वापस ऐसे रहना चाहती हूं. 

Photo: Instagram @imrashamidesai

तो वो बोले- ठीक है तू जा, वहां जाकर फोन कर, माता कुछ ना कुछ कर लेगी. आपको विश्वास नहीं होगा, उसके बाद मुझे दूसरा शो मिला कलर्स का- दिल से दिल तक. तब मेरा पुनर्जन्म हुआ था.

Photo: Instagram @imrashamidesai

Read Next