'धुरंधर' के लिए रणवीर ने किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन, फॉलो करते हैं ऐसी डाइट 

28 Jan 2026

PHOTO: Screengrab 

रणवीर का ट्रांसफॉर्मेशन

धुरंधर इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है.

PHOTO: Screengrab

धुरंधर में हमजा के किरदार के लिए रणवीर सिंह ने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग स्किल्स, बल्कि बॉडी पर भी खूब मेहनत की है.

PHOTO: Screengrab

धुरंधर देखने के बाद लोग रणवीर के वर्कआउट और डाइट प्लान जानने के लिए बेताब हो रहे हैं.

PHOTO: Screengrab

रणवीर अकसर इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन्स की झलक शेयर करते रहते हैं. सालों से वो रोल के हिसाब से मसल्स गेन और लॉस करते रहते हैं.

PHOTO: Screengrab

उनका वर्कआउट रूटीन वेट ट्रेनिंग, कार्डियो और फन एक्टिविटीज का मिक्स है. एक इंटरव्यू में रणवीर के ट्रेनर लॉयड स्टीवन्स ने उनका फिटनेस सीक्रेट बताया था.

PHOTO: Screengrab

स्टीवन्स के मुताबिक, रणवीर सिंह का वर्कआउट आर्म्स पर फोकस रहता है, खासकर बड़े बाइसेप्स और ट्राइसेप्स.

PHOTO: Screengrab

वर्कआउट दिलचस्प बनाने के लिए वो स्विमिंग, डांसिंग और मार्शल आर्ट्स भी मिक्स करते हैं. उनका फंडा कीप मूविंग, कीप ग्रूविंग का रहता है.

PHOTO: Screengrab

रणवीर प्रोटीन से भरपूर, लो-कार्ब डाइट प्लान फॉलो करते हैं.  इंस्टाग्राम पर "आस्क मी एनीथिंग" के दौरान उन्होंने इसका खुलासा किया था. 

Video: Instagram @ranveersingh

एक्टर की डाइट में ओट्स विद नट्स एंड चॉकलेट चिप्स, इम्युनिटी शॉट्स, डिटॉक्स जूस, प्रोबायोटिक ड्रिंक और शिलाजीत-अश्वगंधा डेट बॉल्स शामिल हैं.

PHOTO: Screengrab

Read Next