रणवीर का नीता अंबानी संग दमदार डांस, 'धुरंधर' के डायलॉग से किया इम्प्रेस

4 Apr 2026

Photo: ITG

रणवीर ने जमाया रंग

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सांतवें आसमान पर हैं. उनकी फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार्ट कर लिया है.

Photo: Instagram/@ranveersingh

पिक्चर की सफलता के बीच रणवीर सिंह नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर  में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे. 3 अप्रैल की शाम हुए इस इवेंट में एक्टर ने खूब रंग जमाया.

Photo: Instagram/@ranveersingh

इस इवेंट में रणवीर के अलावा विक्की कौशल और अनुपम खेर भी पहुंचे थे. ऐसे में खेर ने रणवीर सिंह संग सेल्फी शेयर कर उनकी तारीफ की है.

Photo: Instagram/@ranveersingh

इस इवेंट में रणवीर सिंह को अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गोड़ियां' पर दमदार डांस करते देखा गया.

Photo: Instagram/@ranveersingh

यहां उनके साथ सेंटर की मालकिन नीता अंबानी ने भी ठुमके लगाए. इसके बाद रणवीर स्टेज पर गए और सिंगर शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल संग भी मस्ती की. 

Photo: Instagram/@ranveersingh

इवेंट में रणवीर सिंह ने ऑडियंस से बातचीत भी की. यहां उन्होंने अपनी फिल्म के फेमस डायलॉग 'घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी' बोला, तो सभी उत्साहित हो गए.

Photo: Instagram/@ranveersingh

इवेंट से रणवीर सिंह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैंस उनकी सफलता को लेकर खुश हैं. इवेंट में होस्ट मनीष पॉल ने उनकी तारीफ भी की.

Photo: Instagram/@ranveersingh

फिल्म की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने देश से लेकर विदेश तक के सिनेमाघरों में आंधी ला दी है. इसने 1500 करोड़ रुपये के आंकड़े को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर पार कर लिया है.

Photo: Instagram/@ranveersingh

Read Next