22 Apr 2026
Photo: ITG
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर खुशियां आने वाली हैं. दोनों ने मिलकर ऐलान किया था कि वो जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे.
Photo: Instagram/@ranveersingh
फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद रणवीर सिंह सांतवे आसमान पर हैं. इस बीच उनके फिर से पिता बनने की बात ने इस खुशी को और बढ़ा दिया है.
Photo: Instagram/@ranveersingh
हाल ही में रणवीर को मुंबई में देखा गया. वो अपनी सिक्योरिटी के घेरे में अपनी कार तक जा रहे थे. ऐसे में फैंस और पैपराजी ने उनसे मुलाकात की.
Photo: Instagram/@ranveersingh
इस मौके पर कई ने उन्हें दोबारा पिता बनने के लिए बधाई दी. एक फैन ने कहा, 'बाबा, बाबा, बधाई हो.' इसपर खुश होकर एक्टर ने शख्स से हाथ मिलाया.
Photo: Instagram/@ranveersingh
दीपिका और रणवीर ने अपनी बेटी दुआ का फोटो शेयर कर दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट थी, जिसमें पॉजिटिव टेस्ट देखा जा सकता था.
Photo: Instagram/@ranveersingh
दीपिका और रणवीर ने साल 2024 में बेटी दुआ का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के एक साल बाद उन्होंने दुआ का चेहरा दुनिया को दिखाया.
Photo: Instagram/@ranveersingh
रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में शादी की थी. इन दिनों एक्टर सफलता एन्जॉय कर रहे हैं. तो दीपिका प्रेग्नेंसी में शूटिंग कर रही हैं.
Photo: Instagram/@ranveersingh