गर्लफ्रेंड का हाथ थामे मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुए रणवीर इलाहबादिया, Video
13 APR 2026
Photo: ITGD
यूट्यूबर की गर्लफ्रेंड
अपने पॉडकास्ट से लोगों को इंस्पायर करने वाले यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं.
Photo: Instagram @beerbiceps
रणवीर कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर रहे थे. दोनों ने कभी एक-दूसरे के साथ फोटो डालकर अपना रिश्ता ऑफिशियल तो नहीं किया.
Photo: Instagram @beerbiceps/nikkisharma
मगर उन्हें एक ही जगह पर कई बार साथ स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिश्ते की बातें होने लगीं. हालांकि फिर रणवीर-निक्की अलग हो गए.
Photo: Instagram @beerbiceps
रणवीर ने पिछले साल लेटेंट कॉन्ट्रोवर्सी के चलते भी काफी कुछ देखा था. इससे निकलने के बाद, उन्होंने कंफर्म किया था कि वो किसी के साथ रिश्ते में हैं.
Photo: Instagram @beerbiceps
लेकिन तब उनकी मिस्ट्री गर्ल का खुलासा नहीं हुआ था. मगर अब लगता है कि खुद रणवीर ने अनजाने में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.
Photo: Instagram @beerbiceps
रणवीर इलाहाबादिया को मुंबई की सड़कों पर एक्ट्रेस जूही भट्ट का हाथ थामे किसी इवेंट में जाते देखा गया. जब एक फैन ने उन्हें देखा, तो वो उनसे सेल्फी मांगने लगा.
Photo: Instagram @beerbiceps
लेकिन यूट्यूबर ने सेल्फी देने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वो फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं. रणवीर का ये खुलासा अब काफी वायरल हो चुका है.