कोने में खड़े रणबीर-रश्मिका, गुपचुप की क्या बातें? यूजर्स बोले- आलिया को बुलाओ...

7 JAN 2023

Credit: Instagram

एनिमल फिल्म को रिलीज हुए एक महीना से ऊपर हो चुका है. फिल्म ने खूब कमाई की. हाल ही में इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई.

रणबीर का वीडियो वायरल

इस पार्टी में स्टार कास्ट से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की. वहीं रणबीर भी आलिया संग पहुंचे. 

लेकिन अब रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो अपनी एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका के साथ कोने में बात करते दिख रहे हैं. 

हालांकि रणबीर का सिर्फ बैक ही दिख रहा है, लेकिन रश्मिका की क्यूट ही अदाएं कैमरे में अच्छी तरह से कैद हुईं हैं. 

वीडियो में दोनों आपस में खुसफुस कर बातें करते दिखे. ये देख फैंस भी सोच में पड़ गए हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है. 

यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में इसका जवाब भी दिया है. हर कोई दोनों के एक्सप्रेशन को देख मजेदार गेसेस करने में लगा है. 

एक ने लिखा- इतनी घटिया फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स कैसे मिल गया बोल रहे होंगे. दूसरे ने कहा- रणबीर एनिमल कैरेक्टर से बाहर नहीं निकला.

वहीं कई यूजर्स को आलिया की याद आई और लिखा- ये कोने में क्या हो रहा है, आलिया कहां है, बुलाओ जल्दी.  

एनिमल फिल्म की सक्सेस पार्टी में रश्मिका तबीयत खराब होने के बावजूद शामिल हुई थीं. उनका लुक बेहद स्टनिंग था. 

Read Next