रामायण की शूटिंग के बीच 'धुरंधर' सिंगर से मिलने पहुंचे सनी देओल, परिवार से की मुलाकात, Photos

05 Apr 2026

Photo: Instagram @satindersartaaj

सनी से मिले सतिंदर सरताज

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसकी पहली झलक सामने आई है, जो काफी इंप्रेसिव है.

Photo: Instagram @iamsunnydeol

रामायण में सनी हनुमान जी के किरदार में नजर आने वाले हैं. पिछले कुछ वक्त से फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग भी जारी है, जिसके लिए एक्टर काफी मेहनत कर रहे हैं.

Photo: Instagram @iamsunnydeol

अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर सनी एक खास शख्स से मुलाकात करने भी पहुंचे. एक्टर बीते दिनों चंडीगढ़ में सिंगर सतिंदर सरताज से मिले. 

Photo: Instagram @satindersartaaj

सतिंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक्टर संग कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों बेहद खुश दिख रहे हैं. 

Photo: Instagram @satindersartaaj

तस्वीरों में सनी सतिंदर से कुछ बातें भी करते दिख रहे हैं. सिंगर के अलावा एक्टर उनके पूरे परिवार से भी मिले.  

Photo: Instagram @satindersartaaj

सतिंदर ने सनी संग अपनी मुलाकात को बेहद खास बताया. कैप्शन में उन्होंने एक्टर का धन्यवाद किया, जो उनसे मिलने पहुंचे. उन्हें सनी देओल से मिलकर काफी खुशी महसूस हुई है.

Photo: Instagram @satindersartaaj

सतिंदर सरताज इन दिनों फिल्म धुरंधर द रिवेंज से भी छाए हुए हैं. उनका गाना जाइए सजना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों की आंखें नम भी कर रहा है.

Photo: Instagram @satindersartaaj

Read Next