दुनिया छोड़ गए 'रामायण' के ये सितारे, एक की मौत पर अभी भी बना हुआ सस्पेंस
27 Mar 2026
Photo: ITG
रामानंद सागर की 'रामायण'
आज पूरे देशभर में राम नवमी की धूम है. हर किसी की जुबान पर सिर्फ भगवान राम का नाम है. जब बात राम की आती है, तो हमें रामानंद सागर की 'रामायण' भी याद आती है.
Photo: Social Media
80 के दशक में आई 'रामायण' एक आइकॉनिक टीवी सीरियल है, जिसे हर किसी ने देखा है. इसके सभी कलाकार आज भी अपने किरदार से जाने जाते हैं.
Photo: Social Media
हालांकि इनमें से आज कुछ अब हमारे बीच नहीं रहे. आज हम आपको उन्हीं रामायण एक्टर्स के बारे में बताएंगे, जिनका निधन हो चुका है मगर वो आज भी अपने काम से हमारे बीच जिंदा हैं.
Photo: Social Media
रावण की भूमिका में अरविंद त्रिवेदी की छवि काफी यादगार थी. उनका 6 अक्टूबर 2021 को उनका निधन हो गया. सीरियल में उनके काम को काफी पसंद किया गया था.
Photo: Social Media
रामायण में मेघनाद का रोल एक्टर विजय अरोड़ा ने निभाया था. सीरियल में उनका रौद्र रूप हर किसी ने देखा. एक्टर का निधन 2 फरवरी 2007 को पेट के कैंसर के चलते हुआ था.
Photo: Social Media
भगवान हनुमान की बात आती है, तो दिमाग में दारा सिंह की छवि ही दिखती है. उनके दमदार काम को काफी सराहा गया था. दारा सिंह ने 12 जुलाई 2012 को अंतिम सांस ली थी.
Photo: Social Media
सुग्रीव के किरदार में श्याम सुंदर कलानी को भी काफी सराहा गया था. वो काफी समय से कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे. 6 अप्रैल 2020 को उन्होंने अंतिम सांस ली.
Photo: Social Media
शो में मंथरा बनकर फेमस हुईं एक्ट्रेस ललिता पवार ने काफी जल्दी दुनिया को अलविदा कहा था. माउथ कैंसर के कारण 24 फरवरी 1988 को उनका निधन हुआ.
Photo: Social Media
रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री बने चंद्रशेखर वैद्य ने साल 2021में लंबी बीमारी से जूझते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया था.
Photo: Social Media
एक्टर मुकेश रावल ने रामायण में विभीषण का रोल निभाया था. उनकी मौत रेलवे ट्रैक पर हादसे की वजह से हुई थी. हालांकि ये आत्महत्या थी या नहीं, ये कोई नहीं जानता.