'रात में आओ...', काम के बहाने डायरेक्टर ने की 'ओछी हरकत', एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

9 Nov 2025

Photo: Instagram @rakhisawant2511

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ऐसे ही फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा नहीं बनीं. राखी को काफी लोहा मनवाना पड़ा, स्ट्रगल करना पड़ा. तब जाकर वो अपनी जगह इंडस्ट्री में बना पाईं. 

राखी का खुलासा

Photo: Instagram @rakhisawant2511

हाल ही में राखी ने बताया कि उनके भी अपने स्ट्रगल्स और चैलेंजेज रहे हैं. कास्टिंग काउच का सबसे खरतनाक वाला एक्स्पीरियंस उन्होंने झेला है. 

Photo: Instagram @rakhisawant2511

राखी ने कहा- कास्टिंग काउच बहुत हुआ है. ऐसा हुआ कि रात को आओ, चीजें करो और सुबह हीरोइन बन जाओ. मैंने बोला कि ऐसे कौनसी हीरोइन बनते हैं भाई. 

Photo: Instagram @rakhisawant2511

मैं तो बच्ची थी न, मुझे तो मालूम ही नहीं था कि वो आखिर क्या गंदी बात या गंदी डिमांड भी मेरे से कर रहा है. अब मुझे सारी चीजें पता हैं. 

Photo: Instagram @rakhisawant2511

उस टाइम पर तो कोई किसी को खौफ भी नहीं था, डर भी नहीं था सोशल मीडिया का. आज जो मैं हूं वो अगर उस समय पर होती तो उसको हड़का देती. 

Photo: Instagram @rakhisawant2511

पूरी जिंदगी भर के लिए उसी चीजें कर देती. इतनी ताकत मैं आज अपने अंदर रखती हूं. लेकिन उस समय शायद दिमाग ही नहीं था. 

Photo: Instagram @rakhisawant2511

बता दें कि राखी सावंत अभी के लिए पर्दे से दूर हैं. कुछ दिनों पहले ही एक साल के बाद दुबई से लौटी हैं. जल्द ही किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती नजर आएंगी. 

Photo: Instagram @rakhisawant2511

Read Next