(Source: Instagram)
8 Feb, 2023
'लड़कियां जो लव-जिहाद में फंसती हैं', राखी की टूटती शादी पर Ex हसबैंड ने कहा- मैं साथ हूं
राखी के सपोर्ट में आगे आया पहला पति
राखी सावंत मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उनकी दूसरी शादी भी टूटने की कगार पर है.
Pic Credit: urf7i/instagram
राखी सावंत ने पुलिस में दूसरे पति आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आदिल को हिरासत में लिया गया.
राखी का आरोप है कि आदिल उनके साथ मार-पिटाई करता था. उसके दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर हैं.
राखी के मुश्किल वक्त में अब उनके एक्स हसबैंड रितेश सपोर्ट में आगे आए हैं. उन्होंने कहा कि राखी आदिल के बारे में सच बोल रही है.
रितेश ने लाइव आकर बताया कि 3 महीने पहले राखी ने उन्हें कॉल करके आदिल के बर्ताव के बारे में बताया था.
रितेश ने कहा कि भले ही राखी ने उन्हें छोड़ दिया है, लेकिन वो हमेशा उनका साथ देंगे, क्योंकि वो प्यार के मायने जानते हैं.
रितेश ने कहा- ये उन लड़कियों के लिए सबक है, जो लव-जिहाद में फंसती हैं. राखी मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा.
रितेश राखी के पहले पति हैं. रितेश संग भी राखी ने गुपचुप शादी की थी. बिग बॉस में राखी ने रितेश से सबकों मिलाया था.
लेकिन रितेश पहले से शादीशुदा था. उनका लीगली तलाक नहीं हुआ था. ऐसे में राखी ने रितेश को छोड़ दिया था.
रितेश संग रिश्ता टूटने के बाद राखी को आदिल में नया प्यार मिला. दोनों ने शादी की, लेकिन अब आदिल से भी राखी तलाक लेना चाहती हैं.
ये भी देखें
बिकिनी में 43 साल की हसीना, पूल में दिखाईं अदाएं, घायल हुए फैन्स के दिल
'मैंने Kiss कर दिया' शो पर बहकी हसीना, एक्टर संग हुई रोमांटिक
Top News: हार्दिक-माहिका ने पार की हदें! फरमान की हुईं मोनालिसा
झोपड़ी से आलीशान घर में पहुंचीं मोनालिसा, शादी के बाद फरमान संग की श्रीकृष्ण की पूजा