26 Apr 2026
(Photos: Social Media)
राखी सावंत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ऐसी शख्सियत हैं, जो हमेशा बिना किसी फिल्टर के खुलकर बात करती हैं. राखी ने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलों का सामना किया, लेकिन कभी हार नहीं मानी.
(Photos: Social Media)
कड़ी मेहनत करके उन्होंने इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. राखी ने बताया था कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ सहन करना पड़ा है.
(Photos: Social Media)
हिंदी रश को दिए एक पुराने इंटरव्यू में राखी ने कहा कि जब उन्होंने इंड्स्ट्री में एंट्री की थी, तो उनकी बोल्डनेस देख लोग हैरान थे.
(Photos: Social Media)
राखी बोलीं- मुझे देखकर लोग कहते थे, इतनी बोल्ड लड़की है. इतना रिवील कर रही है.
(Photos: Social Media)
'मैंने तब कहा था- हां, भाई मेरी मां के हॉस्पिटल का बिल भरना होता है. मेरे भाई-बहनों के कॉलेज के स्कूल की फीस भरनी होती है.
(Photos: Social Media)
घर का किराया देना होता है. दाल चावल आएंगे किचन में. '
(Photos: Social Media)
राखी बोलीं- मैंने अपने आप को बेच दिया बॉलीवुड में...लेकिन गलत तरीके से नहीं, सिर्फ शरीर दिखाकर, जैसे शॉर्ट स्कर्ट्स पहनकर.
(Photos: Social Media)
'लेकिन मैं किसी के बेडरूम में नहीं गई. मैंने कोई गलत काम नहीं किया.'
(Photos: Social Media)