राकेश बापट के चक्कर में काटे थे बाल, अब खर्च किए 12 लाख, राखी सावंत का खुलासा

16 Apr 2026

Credit: YOGEN SHAH

राखी के लाखों के बाल

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी को इंडस्ट्री में उनकी हाजिरजवाबी और पैपराजी के साथ मजेदार बातचीत के लिए जाना जाता है, और इस बार मुद्दा बना है उनके बाल.

Credit: YOGEN SHAH

हाल ही में जब राखी पैप्स के सामने आईं, तो उन्होंने अपने नए लुक और हेयर एक्सटेंशन की कीमत बताकर सबको हैरान कर दिया.

Credit: YOGEN SHAH

राखी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने न केवल अपने महंगे बालों का जिक्र किया बल्कि इसके पीछे की एक पुरानी कहानी को भी याद किया.

Credit: YOGEN SHAH

राखी ने दावा किया कि उन्होंने करीब 12 लाख रुपये के हेयर एक्सटेंशन लगवाए हैं. उन्होंने अपना सिर दिखाते हुए कहा कि अब वह फिर से लंबे बालों के साथ तैयार हैं.

Credit: YOGEN SHAH

बातों-बातों में राखी ने उस पुराने किस्से का भी जिक्र किया जब उन्हें अपने बाल काटने पड़े थे. उन्होंने याद दिलाया कि 'बिग बॉस मराठी 6' के दौरान उन्होंने एक्टर राकेश बापट की वजह से गुस्से में अपने बाल काट दिए थे.

Credit: YOGEN SHAH

राखी ने कहा, "मैंने राकेश बापट के लिए 'बिग बॉस मराठी 6' में बाल काटे थे ना, उसके बाद अब मैं ये पूरे नए बाल लगवाकर आई हूं.'

Credit: YOGEN SHAH

अपने बालों की खासियत बताते हुए राखी ने एक और चौंकाने वाला दावा किया. उन्होंने कहा कि उनके ये नए बाल रशिया (रूस) से मंगाए गए है.

Credit: YOGEN SHAH

हमेशा की तरह मजाकिया मूड में नजर आ रहीं राखी ने पैप्स की चुटकी लेते हुए कहा, 'मेरे बाल रशिया से आते हैं. तुम लोगों ने रशिया का नाम भी सुना है? वहां जाओगे तो खड़े-खड़े गोली मार देंगे.'

Credit: YOGEN SHAH

Read Next