फिल्मों में रॉ एजेंट बनकर जासूसी कर चुके 'धुरंधर 2' के 'जमाली', वायरल हुए क्लिप

25 March 2026

Photo: Screengrab

राकेश बेदी हैं धुरंधर

फिल्म 'धुरंधर 2' ने जमील जमाली का किरदार निभाने वाले एक्टर राकेश बेदी को उनके हिस्से का सालों से रुका फेम दिला दिया है.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

पहली फिल्म में कॉमेडी करते और षड्यंत्र रचते जमाली की असलियत 'धुरंधर 2' में ऐसी बाहर आई कि दर्शक उनके फैन हो गए.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

जमाली का किरदार निभाने वाले सीनियर एक्टर राकेश बेदी इंटरनेट पर जमकर सराहना बटोर रहे हैं. उनके सीन वायरल हो चुके हैं और उन्हें लेजेंड बताया जा रहा है.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

'धुरंधर 2' के अलावा राकेश बेदी की अन्य फिल्मों के सीन भी वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक में आप उन्हें यंग जासूस के रूप में भी देख सकते हैं.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

असल में फिल्म 'तिरंगा' का एक सीन X पर वायरल है, जिसमें यंग राकेश बेदी ने खबरीलाल नाम के जासूस का रोल निभाया था. वो हीरो राजकुमार को जरूरी जानकारी देता है.

Photo: X/@DcWalaDesi

इस वीडियो को एक यूजर ने शेयर करते हुए लिखा- 90 के दशक में जमील जमाली रॉ एजेंट के रूप में ऐसे काम करते थे.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

वीडियो में राकेश बेदी किसी पुराने जमाने के समाचार पढ़ने वाले एंकर की अंदाज में बात कर रहे हैं. ये वीडियो यूजर्स को पसंद आ रहा है.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

इसके अलावा फिल्म 'उरी' से भी राकेश बेदी का सीन वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें पाकिस्तानी राजनेता के रूप में देखा जा सकता है.

Photo: Instagram/@therakeshbedi

Read Next