प्रेमानंद महाराज के दर पर राजपाल यादव, खुद को बताया मनसुखा, लिया आशीर्वाद

2 Dec 2025

PHOTO: Screengrab 

बॉलीवुड-टेलीविजन के तमाम सेलिब्रिटी प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जाते रहते हैं. इस दफा कॉमेडियन राजपाल यादव प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे.

वृंदावन पहुंचे राजपाल यादव

PHOTO: Screengrab 

कॉमेडी के सरताज राजपाल यादव ने वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. मुलाकात के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि प्रेमानंद महाराज अपनी हंसी नहीं रोक पाए. 

PHOTO: Screengrab 

प्रेमानंद महाराज, राजपाल से पूछते हैं कि ठीक हो. वो कहते हैं कि आज ठीक हूं. मैं बहुत कुछ बोलना चाहता था लेकिन अब कुछ आ ही नहीं रहा है. जी करता है कि आपसे बहुत बात करूं. 

PHOTO: Screengrab 

'एक पागलपन जैसी गलतफहमी मानकर बैठ गए कि द्वापर हुआ है, कृष्णा जी हुए हैं. सब ग्वाला हुए हैं और मुझे लगता है मनसुखा मैं ही था. ये पागलपन मैं रखना चाहता हूं.'

PHOTO: Screengrab 

राजपाल यादव की बात सुनकर प्रेमानंद महाराज हंसने लगते हैं. प्रेमानंद महाराज उनसे कहते हैं कि ये जरूर रखना. पूरे भारत को हंसाने वाले आप हो, बिल्कुल रखना. 

PHOTO: Screengrab 

राजपाल यादव कहते हैं कि हम खुद को मनसुखा ही बोलते हैं. इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने उन्हें जाप करने के लिए कृष्ण जी मंत्र दिया.

PHOTO: Screengrab 

प्रेमानंद महाराज से मिलकर राजपाल यादव बेहद खुश दिखे. उन्होंने आश्रम से जाते हुए ये भी कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया. 

Video: Instagram @bhajanmarg_official

Read Next