'मैं दिल से प्रेमानंद जी को किडनी देना चाहता था', ट्रोलिंग से आहत राज कुंद्रा, कही मन की बात

2 SEPT 2025

Photo: Screengrab

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा कुछ दिनों पहले प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन गए थे. यहां राज उनकी बातों से इतने इम्प्रेस हुए कि अपनी किडनी देने की बात कह दी.

राज का टूटा दिल

Photo: Screengrab

हालांकि ये शिल्पा के लिए भी शॉकिंग था, उनके चेहरे से साफ झलक भी रहा था लेकिन ट्रोल्स ने राज को निशाने पर ले लिया. और इसे पूरी तरह से ड्रामा बताया. 

Photo: Screengrab

वैसे तो राज ने ट्रोल्स को तभी ट्वीट कर जवाब दे दिया था. लेकिन अब फिल्मीज्ञान से उन्होंने अपनी फीलिंग्स बयां की हैं कि उन्हें कितना दुख पहुंचा है.  

Photo: Instagram @onlyrajkundra

राज बोले- शिल्पा और मुझे मौका मिला प्रेमानंद जी से मिलने का. वो पिछले 20 साल से डायलिसिस करा रहे हैं, उनकी दोनों किडनी फेल हैं. 5 घंटे लोगों से बातें करते हैं.

Photo: Instagram @onlyrajkundra

फिर भी वो पूरा दिन स्माइल करते रहते हैं. वो खुश हैं. कितना अच्छा मैसेज देते हैं वो. तो हमारे पास क्या प्रॉब्लम है? 

Photo: Instagram @onlyrajkundra

तब सवाल पूछने की जगह मुझे लगा कि शायद अगर मैं कुछ कर सकूं तो बेहतर होगा. तो मैंने कह दिया कि सर मैं आपको अपनी किडनी देना चाहता हूं.

Photo: Screengrab

और मैं क्या मेरे जैसे हजारों लोग हैं जो ये करना चाहेंगे. लेकिन देखो गलतफहमी कितनी है. एक छोटी-सी बात का बतंगड़ बनाकर ट्रोलिंग शुरू हो गई. 

Photo: Screengrab

राज आगे बोले- फिर मुझे लगा, मेरी किडनी है- मैं अपने चाचा को दूं, ताई को दूं. आप पीआर या प्रमोशन की बात कर रहे हो, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में तो आप फोन भी अंदर नहीं लेकर जा सकते. 

Photo: Screengrab

राज ने कहा कि उनके यूट्यूब चैनल पर सिर्फ वही आ सकता है जो वो चाहते हैं. अब ये तो लोगों की भावना है, भक्ति है जो उनके लिए है. 

Photo: Screengrab

Read Next