म‍िस्ट्री मैन संग दिखीं राध‍िका मदान, पैप्स को देखकर छ‍िपाया चेहरा, Video वायरल

16 Dec 2025

Photo: Instagram/@radzradhu2

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदन का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें मिस्ट्री मैन का हाथ थामे चलते देखा जा सकता है. राधिका को पैपराजी ने स्पॉट किया.

राधिका का वीडियो वायरल

Photo: Instagram/@radhikkamadan

साल 2024 से खबरें आ रही हैं कि राधिका, एक्टर विहान समत को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों का रिश्ता कभी कन्फर्म नहीं हुआ. अब उन्हें साथ देखा गया.

Photo: Instagram/@radhikkamadan

सोमवार, 15 दिसंबर को राधिका मदन और विहान समत को एक आंखों के अस्पताल से साथ निकलते देखा गया. दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था.

Photo: Instagram/@radhikkamadan

अस्पताल से राधिका और विहान बांहों में बांहें डाले निकले. उन्होंने अपने चेहरों पर मास्क लगाया हुआ था. दोनों को पैपराजी ने अपने कैमरा में कैद किया.

Photo: Instagram/@radzradhu2

पैपराजी को देखते ही राधिका ने विहान का हाथ छोड़ दिया और उनके पीछे छिप गईं. दोनों ने कुछ वक्त इंतजार किया और फिर थोड़ा सोचने के बाद आगे बढ़ने लगे.

Photo: Instagram/@vihaansamat

इसके बाद विहान आगे बढ़ गए और राधिका मदन उनके पीछे-पीछे चुपचाप निकल आईं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. उनके अफेयर के चर्चे एक बार फिर हो रहे हैं.

Photo: Instagram/@radzradhu2

कुछ दिन पहले राधिका ने अपने हॉलिडे की फोटोज शेयर की थीं, जिनमें उन्हें एक रेंडियर संग खेलते देखा जा सकता है. बर्फीली वादी में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही थीं.

Photo: Instagram/@radhikkamadan

दिलचस्प बात ये है कि विहान समत ने इससे एक दिन पहले ही रेंडियर संग खेलते हुए अपनी फोटोज शेयर की थीं. माना जा रहा था कि दोनों एक्टर्स साथ में छुट्टियों पर थे.

Photo: Instagram/@radzradhu2

राधिका मदन को पिछली बार फिल्म 'सरफिरा' में देखा गया था. विहान समत भी बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं. उन्हें पिछली बार नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में देखा गया था.

Photo: Instagram/@radzradhu2

Read Next