लेह की बारिश में फंसे आर माधवन, घर वापस लौटने का इंतजार, दिखाया नजारा

28 Aug 2025

Photo: Instagram/@actormaddy

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा इस समय मंडराया हुआ है. वहीं इस वजह से लेह में हवाई सेवाएं भी काफी प्रभावित हुई हैं.

लेह में फंसे आर माधवन

Photo: ITG

लेह में मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के कारण कई लोग वहीं फंसे हुए हैं. उनमें बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर दी है.

Photo: Instagram/@actormaddy

इसी के साथ एक्टर ने साल 2009 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म  '3 इडियट्स' शूटिंग के दौरान के पलों को फिर याद किया है.

Photo: Instagram/@actormaddy

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर एक्टर अपने होटल के कमरे से बाहर हो रही भारी बारिश का नजारा दिखा रहे है.

Photo: Instagram/@actormaddy

वीडियो शेयर कर एक्टर ने कहा, 'अगस्त खत्म हो चुका है और लद्दाख के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है. मैं लेह में फंसा हुआ हूं क्योंकि पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश के कारण एयरपोर्ट बंद हैं.

Photo: Instagram/@actormaddy

आर माधवन ने कहा, 'हर बार जब मैं लद्दाख शूटिंग के लिए आता हूं, तो यही होता है. मैं आखिरी बार 2008 में पैंगोंग झील पर '3 इडियट्स' की शूटिंग के लिए यहां आया था. तब भी हमें इंतजार करना पड़ा था.'

Photo: Instagram/@actormaddy

'क्योंकि अगस्त में अचानक बर्फबारी शुरू हो गई थी और अभी इस समय. फिर भी यह बेहद खूबसूरत है. मुझे उम्मीद है कि आज आसमान साफ हो जाएगा और फ्लाइट उतर पाएंगे और मैं घर वापस जा सकूंगा.

Photo: Instagram/@actormaddy

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'आप जैसा कोई' में देखा गया था.  वहीं एक्टर अब  'धुरंधर' में नजर आएंगे, जो 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Photo: YT/@JioStudios

Read Next