28 Apr 2026
Photo: Instagram @pulkitsamrat
पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी नई सीरीज 'ग्लोरी' को प्रमोट करने में बिजी हैं. स्क्रीन पर वो बॉक्सर के रोल में नजर आएंगे, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है.
Photo: Instagram @pulkitsamrat
एक्टर से पूछा गया कि शादी के बाद पत्नी कृति खरबंदा ने उनके करियर में उन्हें कितना सपोर्ट किया.
Photo: Instagram @pulkitsamrat
फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'ग्लोरी' के लिए सबसे बड़ा त्याग जो रहा वो था शादी के बाद हमारा हनीमून.
Photo: Instagram @pulkitsamrat
एक्टर कहते हैं कि हम चाहकर भी हनीमून पर नहीं जा पाए थे. जब हमारी शादी हुई, तो कृति 'राणा नायडू' की तैयारी में बिजी थीं.
Photo: Instagram @pulkitsamrat
शादी के तीन बाद ही वो शूटिंग के लिए सेट पर लौट गई थीं. जैसे ही 'राणा नायडू' की शूटिंग खत्म हुई, फिर मैं 'ग्लोरी' के सेट पर चला गया.
Photo: Instagram @pulkitsamrat
पुलकित ने कहा कि 'ग्लोरी' एक मई को रिलीज होने जा रही है. ऐसे में मैं बहुत बिजी हूं और मैंने सबसे पहले ही कह दिया है कि मैं 15 दिन अवेलेबल नहीं रहूंगा.
Photo: Instagram @pulkitsamrat
पुलकित और कृति 2024 में शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी पहली शादी सलमान खान की मुंह बोली बहन श्वेता रोहिरा से हुई थी.
Photo: Instagram @pulkitsamrat