'धुरंधर 2' की फैन हुईं प्रियंका चोपड़ा, दोस्त रणवीर सिंह को दी बधाई

1 Apr 2026

Photo: ITG

प्रियंका को भायी धुरंधर

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देश से लेकर दुनिया में धमाल मचा रही है. इसने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है.

Photo: Instagram/@ranveersingh

देशभर की जनता भारी मात्रा में सिनेमाघर 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने पहुंच रही है. इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने पिक्चर की तारीफ की है.

Photo: Yogen Shah

प्रियंका चोपड़ा ने आखिरकार 'धुरंधर 2' देख ली है. ऐसे में वो खुद को 'दोस्त' रणवीर सिंह समेत पिक्चर की टीम की तारीफ करने से नहीं रोक पाईं.

Photo: Instagram/@priyankachopra

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणवीर सिंह का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- बधाई को मेरे दोस्त रणवीर सिंह. इसके साथ उन्होंने फिल्म का गाना 'आरी आरी' भी लगाया है.

Photo: IMDb

स्टोरी में प्रियंका ने रणवीर के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स को भी मेंशन किया.

Photo: Instagram/@priyankachopra

इसके अलावा उन्होंने लिखा- आदित्य, तुम मैन ऑन अ मिशन हो. धुरंधर हर तरह से एक रेवलेशन है. आपकी कला के लिए शुक्रिया.

Photo: Instagram/@ranveersingh

प्रियंका की इस तारीफ ने फैंस का दिल खुश कर दिया है. रिलीज के 13 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' जमकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है.

Photo: Instagram/@priyankachopra

प्रियंका और रणवीर को फिल्म 'दिल धड़कने दो', 'गुंडे' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ देखा गया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ स्क्रीन दोस्ती दोनों को ही पसंद किया जाता है.

Photo: Yogen Shah

Read Next