28 फरवरी 2023
फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम
हाथ में बंदूक, किलर लुक, किसकी जासूसी करने जा रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा?
सिटाडेल का फर्स्ट लुक आउट
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडल' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
जहां एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया. पिंक ड्रेस में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही थीं.
सिटाडेल सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल को होगा. जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
प्रियंका के अंदाज पर हर कोई फिदा नजर आ रहा है. फोटोज में देसी गर्ल एक्शन के साथ-साथ ग्लैमर का तड़का लगाती भी दिख रही हैं.
सीरीज में एक्ट्रेस एक जासूस नादिया की भूमिका निभा रही हैं. इसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी हैं.
Heading 3
पोस्ट की फोटोज में प्रियंका ने सीरीज की कुछ झलकियां दिखाई. एक फोटो में उनके हाथ में बंदूक है, तो दूसरे में वो रोमांस करती दिख रही हैं.
वहीं एक फोटो में प्रियंका जमीन पर बिखरे कांच के बीच लहू लुहान भी पड़ी हैं और बगल में चाकू रखा है.
प्रियंका के इन फोटोज को पर सेलेब्स ने भी कमेंट कर तारीफ की. राजकुमार राव ने लुक को सबसे बढ़िया बताया.
वहीं पति निक जोनस, सामंथा, दिया मिर्जा, सोनाली बेंद्रे ने फायर इमोजी से अपने इमोशन जाहिर किए.
ये भी देखें
Top News: हीरोइन के रूम में घुसा डायरेक्टर, 4 साल में टूटा मौनी का घर
बिकिनी में कच्चा बादाम गर्ल, हुईं बोल्ड, समंदर किनारे दिखाईं अदाएं
भारत छोड़ विदेश में बसी हसीना, बैंकॉक में देगी पहले बच्चे को जन्म?
प्रिंसेस अवतार में कान्स 2026 पहुंचीं आलिया, ड्रीमी लुक ने जीता दिल