पलाश ने स्मृति मंधाना को दिया धोखा? सिंगर की कजिन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सच्चाई... 

26 Nov 2025

Photo: Instagram @pahini21

सिंगर पलाश मुच्छल इस समय ट्रोल्स के निशाने पर हैं. जब से पलाश की क्रिकेटर स्मृति मंधाना संग शादी टूटी है, तब से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

पलाश ने स्मृति को दिया धोखा?

Photo: Instagram @palash_muchhal

दरअसल, पलाश को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसी चर्चा है कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है. 

Photo: Instagram @palash_muchhal

सोशल मीडिया पर कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि वो पलाश के मिस्ट्री गर्ल संग बातचीत के हैं. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. 

Photo: Instagram @palash_muchhal

पलाश पर लगे चीटिंग के आरोप और सोशल मीडिया पर हो रही जबरदस्त ट्रोलिंग पर सिंगर की कजिन नीति ने रिएक्ट किया है.

Photo: Instagram @pahini21

नीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की  है कि वो पलाश को लेकर किसी भी तरह की कोई गलत धारणा न बनाएं. 

Photo: Instagram @pahini21

नीति ने लिखा- पलाश एक क्रिटिकल कंडीशन से गुजर रहे हैं, आप सभी को सच्चाई जाने बिना पलाश को गलत नहीं ठहराना चाहिए. 

Photo: Instagram @pahini21

'आज की टेक्नोलॉजी इंसानों से कहीं आगे निकल चुकी है और इसलिए लोगों को अफवाहों की वजह से पलाश के बारे में गलत राय नहीं बनानी चाहिए. उनके लिए प्रार्थना करें.' 

Photo: Instagram @pahini21

बता दें कि इन सभी दावों पर पलाश और स्मृति ने अभी तक चुप्पी साधी हुई है. अब सच क्या है ये तो वही बता सकते हैं. 

Photo: Instagram @palash_muchhal

Read Next