'बदसूरत हो' पलक तिवारी को सुनने पड़े ताने, बोलीं- फर्क नहीं पड़ता

7 May 2026

Photo: Instagram @palaktiwarii

चिल हैं पलक

बॉलीवुड के बाद पलक तिवारी वेब सीरीज 'लुक्खे' से ओटीटी डेब्यू के लिए तैयार हैं. पलक उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्हें कई बार बॉडी शेम किया गया है. पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया गया.

Photo: Instagram @palaktiwarii

यहां तक कि लोग उन्हें बदतसूरत कहने से भी नहीं चूके. अब उन्होंने रोजाना होने वाली ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. ये भी बताया कि वो इससे कैसे डील करती हैं.

Photo: Instagram @palaktiwarii

उन्होंने कहा कि मैं कभी गंभीर नहीं रहती हूं. इसलिए अगर आप मुझे अपमानित करेंगे, तो मैं आपको तोहफा दूंगी. क्योंकि आप मुझे अपमानित महसूस नहीं करा सकते. 

Photo: Instagram @palaktiwarii

पहले मैं सोचती थी कि हर कोई मुझे प्यार करता है और लोग मुझसे प्यार करते भी थे. फिर मैं नफरत करने वालों से कहती थी कि दिक्कत तुम में है. मुझ में नहीं. 

Photo: Instagram @palaktiwarii

मैं कहती थी अगर तुम मुझे प्यार नहीं करते, तो मैं भी तुम्हे प्यार नहीं करूंगी. फिर मेरा एक फेज आया. मैंने सोचा कि उनके मन में खोट है. वो जरूर किसी मुश्किल से गुजर रहे होंगे. 

Photo: Instagram @palaktiwarii

मैं लोगों को माफ कर देती थी. पर अब मुझे एहसास हुआ कि किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. कभी-कभी होता है कि आप कोई वीडियो देखते हैं और कहते हैं मुझे ये पसंद नहीं है.

Photo: Instagram @palaktiwarii

आप बदसूरत कहकर आगे निकल जाते हैं. अगर कोई चार सेकेंड के लिए मुझे बदतसूरत कहकर आगे बढ़ रहा है, तो मैं पूरा दिन क्यों खराब करूं. 

Photo: Instagram @palaktiwarii

पलक कहती हैं कि मेरे बारे में आज जो बोल रहा है, एक महीने बाद उसका नजारिया बदल जाएगा. फिर लोगों को याद भी नहीं रहेगा कि कोई मेरे बारे में क्या बोल रहा था. 

Photo: Instagram @palaktiwarii

Read Next